फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MLA Rupinder Kaur Ruby announces resignation from the membership of the party

पंजाब में आप को बड़ा झटका: बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Wed, 10 Nov 2021 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
AAP MLA Rupinder Kaur Ruby announces resignation from the membership of the party
रूपिंदर कौर रूबी - फोटो : @RubyAap

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को दे दी है। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। रूपिंदर कौर रूबी, विधायक, बठिंडा ग्रामीण। 

विज्ञापन
गुरदासपुर में कांग्रेस को झटका, रमन बहल आप में शामिल
गुरदासपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एसएसएस बोर्ड (पंजाब) के चेयरमैन के पद से इस्तीफा देने के बाद रमन बहल मंगलवार को आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें आप के पंजाब प्रधान भगवंत मान व प्रवक्ता राघव चड्डा ने पार्टी में शामिल करवाया। रमन बहल के आप में शामिल होने से अब गुरदासपुर में राजनीति के समीकरण बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि बहल को आप टिकट भी दे सकती है। आप में शामिल होने के बाद रमन बहल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस लड़ाई व सोच को लेकर चली थी, उससे भटक गई है। यही वजह है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी का साथ चुना है। अरविंद केजरीवाल मुद्दों की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हलके के लोग पिछले 15 साल से जिन मुश्किलों से गुजर रहे हैं, उन्हें खत्म किया जाएगा।  




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed