फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MLA Dalbir Tong arrested for violating code of conduct

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: आप विधायक टोंग गिरफ्तार, चार घंटे थाने में बिठाने के बाद जमानत पर छोड़ा

Wed, 10 May 2023 08:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 May 2023 08:40 PM IST
सार

पोलिंग बूथों पर बैठे बाहरी जिलों के नेताओं व विधायकों के कारण माहौल तनावपूर्ण रहा। कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। कैंट में भाजपा नेता सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने लुधियाना के विधायक भोला ग्रेवाल को रोका। आरोप लगाया कि वह मतदाताओं को प्रलोभन दे रहे थे। 

विज्ञापन
AAP MLA Dalbir Tong arrested for violating code of conduct
जालंधर उपचुनाव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के दौरान शाहकोट के गांव रूपेवाला में अमृतसर के बाबा बकाला से आम आदमी पार्टी के विधायक दलवीर सिंह टोंग को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चार घंटे थाने में बिठाकर रखा गया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। उन्हें शाहकोट से कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया ने उस समय रोक लिया, जब वह आप के लिए प्रचार कर रहे थे। 

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने आठ मई शाम को पांच बजे बाहरी क्षेत्रों से नेताओं को जालंधर का लोकसभा हलका छोड़ने का आदेश दिया था लेकिन विधायक टोंग शाहकोट में सक्रिय थे। शेरोवालिया ने टोंग पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया। इसके बाद भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जमा हो गए और विधायक दलवीर सिंह टोंग को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


करीब आधा घंटा उनको कमरे से नहीं निकलने दिया गया। सूचना मिलने पर एसएचओ बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गए। उनके खिलाफ धारा-188 (सरकारी निर्देशों का उल्लंघन) के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि बाद में विधायक को जमानत देकर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी जिलों से नेताओं को बुलाने पर आप के खिलाफ आयोग में शिकायत
पोलिंग बूथों पर बैठे बाहरी जिलों के नेताओं व विधायकों के कारण माहौल तनावपूर्ण रहा। कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। कैंट में भाजपा नेता सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने लुधियाना के विधायक भोला ग्रेवाल को रोका। आरोप लगाया कि वह मतदाताओं को प्रलोभन दे रहे थे। 

फिल्लौर में भी आप के कई बाहरी नेताओं को रोका गया जबकि अकाली नेताओं ने लुधियाना के अन्य विधायक मदन लाल बग्गा का वीडियो बनाकर वायरल किया। लुधियाना के विधायक गोगी भी एक बूथ पर वोटरों से बात करते नजर आए। आप के कई पोलिंग एजेंटों को पुलिस के हवाले किया गया, जिनको अन्य जिलों से लाया गया था। 

गांव नूरपुर में आप वर्कर को लोगों ने भगा दिया। जैतों के विधायक अमोलक सिंह भी जालंधर में दिखाई दिए। जब शिकायत चुनाव आयोग के पास पहुंची तो सख्ती बरतते हुए बाहरी जिले के नेताओं को तुरंत जालंधर छोड़ने का अल्टीमेटम दिया। पुलिस ने अलावलपुर के गांव में अनाउंसमेंट करवाई कि अन्य जिलों से आए लोग जिला छोड़ दें। इसके बावजूद देर रात तक आप के विधायक बूथों पर बैठे मिले।

कैंट में आप विधायक ग्रेवाल पर पैसे बांटने के आरोप
जालंधर कैंट के पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ने आप विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल को कैंट हलके में घूमते पकड़ लिया। उन्होंने ग्रेवाल पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक बाइक पर लोगों को पैसे बांट रहे थे। उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया। दोनों के बीच गहमा-गहमी भी हुई। मक्कड़ ने विधायक दलजीत भोला का हाथ झटक दिया तो भोला ने कहा कि आप मुझसे ऐसा व्यवहार कैसे कर सकते हैं। आपको लगता है कि शिकायत करनी है तो कर दो। इसके बाद वह मोटरसाइकिल पर सवार हो कर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed