{"_id":"6c80eb458c7e7cfffce8a989d40e452b","slug":"aap-membership-campaign-stopped-by-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"'AAP' के सदस्यता अभियान को निगम ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'AAP' के सदस्यता अभियान को निगम ने रोका
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jan 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के मेंबरशिप अभियान पर नगर निगम ने अपनी नजर टेढ़ी कर ली है।
विज्ञापन
वीरवार को सेक्टर 25 में पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा था तभी ही नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे और उनसे कहा कि बिना स्वीकृति के पार्टी अभियान नहीं चला सकती।
इसके लिए पहले निगम से स्वीकृति लेनी पड़ेगी। पार्टी नेता गुरजसजीत सिंह ने बताया कि पार्टी की ओर से लगातार सदस्यों को शामिल किया जा रहा है।
इससे विरोधी पार्टियां घबरा गईं और सरकारी हथकंडों से वे आप के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी सभी कानूनों का पालन करती हैं।
आगे जो भी अभियान चलेंगे, उसकी नियम के मुताबिक नगर निगम से सदस्यता ली जाएगी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट के एक्स प्रोफेसर टीसी गोयल की अगुवाई में सेक्टर 25 में ढाई बजे से सदस्यता अभियान चलाया।
विज्ञापन
मात्र तीन घंटे के दौरान करीब 400 से ज्यादा सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। दस दिन से वे अपना सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे 800 लोगों को पार्टी के साथ जोड़ चुके हैं।
विज्ञापन