{"_id":"40128b254cec3eade75c4b2231a701ab","slug":"aap-leader-sukhpal-singh-khaira-statement-about-cm-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बादलों ने अकाल तख्त और SGPC का राजनीतिकरण किया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बादलों ने अकाल तख्त और SGPC का राजनीतिकरण किया'
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप नेता सुखपाल सिंह खेहरा ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना हे कि पंजाब के साथ-साथ सिख कौम से भी बादल पिता पुत्र धोखा किया है। बादलों ने श्री अकाल तख्त साहिब समेत एसजीपीसी का भी पूरी तरह राजनीतिकरण कर दिया है।
विज्ञापन
इसका परिणाम है कि सिख कौम के अंदर अनियमितताएं पैदा होती रहती हैं और कौम धार्मिक व राजनीतिक दुविधा में चली आ रही है। खेहरा कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार अमृतसर पहुंचकर मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने शुक्रवार हरिमंदिर साहिब में भी माथा टेक वाहेगुरु के समक्ष प्रार्थना की।
विज्ञापन
खेहरा ने कहा कि एजसीजीपीसी के अध्यक्ष व अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार वहीं बोलते हैं जो बादल चाहते हैं। बादलों की सत्ता की कुर्सी पक्की बनाई रखने के लिए एसजीपीसी के अध्यक्ष और अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार काम कर रहे हैं। इस के भविष्य में परिणाम बहुत ही खतरनाक होंगे।
विज्ञापन
पंच प्यारों को पदों से हटा कर सिर्फ मक्कड़ ने बादलों के आदेशों को माना है। पहले भी मक्कड़ ने पंच प्यारों को पदों से हटाया था। इस कारण सिख कौम का भारी विरोध का मक्कड़ व बादलों को सामना करना पड़ा और पंच प्यारों को बहाल कर दिया गया। अब दोबारा बादलों को सिख कौम के रोष का सामना करना पड़ेगा।