{"_id":"5a47a8244f1c1b0a788b5ae5","slug":"aap-leader-sukhpal-singh-khaira-allegation-on-rana-gurjit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खैरा का आरोप- राणा गुरजीत का साथी है सिंचाई घोटाले का आरोपी, तुरंत इस्तीफा दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरा का आरोप- राणा गुरजीत का साथी है सिंचाई घोटाले का आरोपी, तुरंत इस्तीफा दें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के मंत्री पर लगाए आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सिंचाई विभाग में करोड़ों के घोटाले के आरोपी ठेकेदार गुरिंदर सिंह सूबे के सिंचाई एवं बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह के पार्टनर हैं। यह आरोप शनिवार को पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता व आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए राणा गुरजीत सिंह को मंत्रिपद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।
एक प्रेस बयान में खैरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले की काले धन के एंगल से सीबीआई जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि सिंचाई घोटाले के मुख्य आरोपी ठेकेदार गुरिंदर सिंह ने 23 मई, 2017 को राणा गुरजीत सिंह के चार्टर्ड एकाउंट टीएन सिंगला के भांजे जतिन गर्ग के खाते में 5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। उन्होंने कहा कि यह जतिन गर्ग वही हैं, जिसे जस्टिस नारंग आयोग ने पूछताछ के लिए तलब किया था।
जतिन गर्ग ने उसी दिन गुरिंदर से मिले 5 करोड़ रुपये मेसर्स राजबीर इंटरप्राइजेज के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। खैरा ने कहा कि गुरिंदर से पैसा मिलने के बाद राजबीर इंटरप्राइजेज ने सैदपुर खुर्द और मेहंदीपुर की दो खनन की नीलामी में 50 फीसदी राशि अदा दी।
विज्ञापन
आरोप हैं कि इन दो खानों की बोली राणा गुरजीत सिंह के दो नौकरों अमित बहादुर और कुलविंदर सिंह ने लगाई थी। खैरा ने कहा है कि वे दो बार कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर राणा गुरजीत सिंह के परिवार द्वारा चलाई जा रहीं आरजीएस ट्रेडर्स प्रा. लि. और आरजे टैक्सफेब की जांच कराने की मांग की थी। क्योंकि दोनों कंपनियों ने क्रमश: 36 लाख और 4.52 करोड़ रुपये राजबीर इंटरप्राइजेज के खातों में डाली थी।

आरोप बेबुनियाद, साख खराब करने की साजिश : राणा
अपने ऊपर लगे आरोपों को राणा गुरजीत ने नकारा
राणा गुरजीत के पार्टनर ने आरोपों से किया इंकार
मई 2017 से चल रही खनन माफिया की कंट्रोवर्सी छपी खबरों के अनुसार, पांच करोड़ की इन्वेस्टमेंट सिंचाई विभाग के ठेकेदार गुरिंदर सिंह की है लेकिन कैप्टन जेएस रंधावा ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके यह खुलासा किया कि गुरिंदर से लिए पैसे जतिन गर्ग ने अपने कजन साहिल सिंगला को दिए थे।
जतिन गर्ग फिलहाल संजीत रंधावा के पार्टनर हैं। जतिन गर्ग इस समय विदेश में है। जतिन के पिता हरिवंश गर्ग ने बताया कि गुरिंदर सिंह उनका पुराना दोस्त है और वह दोनों सरकारी ठेकेदार हैं। गुरिंदर सिंह कई बार हरिवंश से मिला और कहा कि उसके पैसे कहीं इन्वेस्ट करा दो।
उधर, जतिन सिंगल इंजीनियरिंग कर का नया बिजनेस शुरू करने के लिए पांच करोड़ गुरिंदर से उधार लिया, जिसका एग्रीमेंट हुआ और गुरिंदेर सिंह ने ब्लैंक चेक लिए बिना जतिन गर्ग ने साहिल सिंगला के पूछे पैसे राजबीर इंटरप्राइजेज में 23 /5 को ट्रांसफर कर दिए। लेकिन साहिल सिंगला ने जतिन को मना करते हुए पाँच करोड़ 25/ 5 को वापस कर दिए। उन्होंने कहा कि गुरिंदर का पैसा सैंड माइनिंग में नहीं लगा है।
आरोप बेबुनियाद, साख खराब करने की साजिश : राणा
पंजाब के बिजली एवं सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। शनिवार को जालंधर में राणा ने कहा कि सिंचाई घोटाले के मुख्य आरोपी ठेकेदार गुरिंदर सिंह के साथ उनका नाम जोड़ना एक गहरी और सोची समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि उनका नाम उस व्यक्ति के साथ जोड़ा जा रहा है जिसे सिंचाई घोटाले में खुद उन्होंने ने ही पकड़वाया था।
राणा गुरजीत ने पत्रकारों से बातचीत में सवाल उठाया कि अगर उनके सीए के बेटे को गुरदिंर सिंह की फर्म से कोई राशि दी गई है तो इससे उनका क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि यह आरोप उनकी साख को खराब करने की बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि सीए उनका मुलाजिम नहीं है और वह केवल अपनी सेवाओं के बदले में उनसे पैसे लेता है।