फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP leader Raghav Chadha attacks on Navjot Singh Sidhu

Punjab Election 2022: आप ने कहा- सिद्धू पंजाब की सियासत के ड्रामा क्वीन, 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी कुछ नहीं किया

Mon, 24 Jan 2022 10:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Jan 2022 10:19 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला। आप ने कहा कि सिद्धू का सिर्फ एक ही मकसद किसी भी तरह पंजाब की सत्ता पाना है। 

विज्ञापन
AAP leader Raghav Chadha attacks on Navjot Singh Sidhu
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में कई बार सरकारें बदलीं, विभिन्न पर्टियां सत्ता में आईं और गईं लेकिन यह शख्स पिछले 15 वर्षों से लगातार सत्ता में है। पार्टियां बदल-बदल कर इस शख्स ने हमेशा सत्ता का लाभ उठाया और सत्ता के मजे लिए। यह शख्स अकाली-भाजपा की सरकार में 10 साल और कांग्रेस सरकार में पांच साल तक सत्ता का हिस्सा रहा लेकिन पिछले 15 साल से सत्ता में रहने के बावजूद इस शख्स ने पंजाब और पंजाब के लोगों के भले के लिए कोई काम नहीं किया। उक्त बातें आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में कही। चड्ढा ने सिद्धू को ड्रामा क्वीन बताया।

विज्ञापन


सोमवार को चंडीगढ़ में पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए चड्ढा ने नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब में एक कहावत है कि साइकिल का भी स्टैंड होता है लेकिन नवजोत सिद्धू का कोई स्टैंड नहीं हैं। पहले वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मूकमोहन सिंह कहते थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मुन्नी कहते थे और राहुल गांधी को पप्पू कहते थे लेकिन सत्ता के लिए वे उसी कांग्रेस में चले गए।  चड्ढा ने कहा कि सिद्धू के पास न तो पंजाब के लिए कोई विजन है और न ही कोई सोच है। उनका सिर्फ और सिर्फ एक ही लक्ष्य है, किसी भी तरह पंजाब का मुख्यमंत्री बनना और सत्ता पाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चड्ढा ने कहा कि सिद्धू के आज के पीसी का मकसद सिर्फ पंजाब के लोगों को मुद्दे से भटकाना है। मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे के घर ईडी की रेड में मिले करोड़ों और उनके विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब के रेत माफिया के मुद्दे से भटकाने के लिए सिद्धू ने अपनी पीसी के दौरान आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के बारे में इस तरह के घटिया बयान दिए। हम उनके बयान की सख्त निंदा करते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की सत्ताधारी पार्टी के प्रधान हैं इसलिए उन्हें अपनी बातों के मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।

पंजाब में जनता की राय से तैयार होगा बजट
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर राज्य का वार्षिक वित्तीय बजट भी पंजाब के लोगों के सलाह से तैयार किया जाएगा। जो लोग या वर्ग जिन समस्याओं का सामना करते हैं, उनके हल के लिए सबसे बेहतर सुझाव भी उन्हीं के पास होता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने अगले वित्त वर्ष 2022-23 के बजट के लिए विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। 

बजट तैयार करने के लिए दिल्ली वासियों और व्यापारियों-कारोबारियों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। पंजाब में भी आप सरकार बनने पर ऐसे ही बजट तैयार होगा। पंजाब का बजट तैयार करने से पहले पंजाब की जनता विशेषकर व्यापारियों-कारोबारियों, किसानों-मजदूरों, महिलाओं, युवाओं-बुजुर्गों और कर्मचारियों समेत सभी वर्गों की राय जरूर मांगी जाएगी। 

केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में बनने जा रही आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों और व्यापारियों-कारोबारियों से मीटिंग के दौरान मिले सुझावों को बजट में शामिल करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। राज्य के उपेक्षित और वंचित वर्गों की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने का मौका मिलेगा और सरकार उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए उनकी राय और सुझावों को बजट और योजनाओं में शामिल करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed