फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap leader bhagwant mann on suhbir singh badal

'आप' की लहर के कारण सुखबीर खुद को प्रत्याशी नहीं घोषित कर रहे: मान

Tue, 03 Jan 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Tue, 03 Jan 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
aap leader bhagwant mann on suhbir singh badal
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक सांसद भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक सांसद भगवंत मान ने कहा कि पार्टी सिद्धांतों के विपरीत चलने वाले उम्मीदवार को चुनाव के एक घंटे पहले तक बदला जा सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवार तन-मन-धन से चुनाव प्रचार में जुटें ताकि राज्य की सभी सीटों पर विजय हासिल कर आम आदमी की सरकार कायम की जा सके। 
विज्ञापन


मान मंगलवार को हलका बल्लूआना के प्रत्याशी सिमरजीत सिंह के पक्ष में गांव कुंडल की दानामंडी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में सिमरजीत समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


मान ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। इससे घबराकर उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से अपने आप को प्रत्याशी घोषित नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और अकालीदल के पास आप पार्टी के खिलाफ बोलने के सिवाए और कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग राजनीति के बाबा बोहड़ समझने वाले नेताओं को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमरजीत सिंह के पक्ष में की जनसभा

aap leader bhagwant mann on suhbir singh badal
भगवंत मान - फोटो : File Photo
जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा कि पार्टी के संविधान में लिखा है कि सिद्धांतों के अनुसार कार्य न करने वाले उम्मीदवार को पार्टी चुनाव से एक घंटे पहले तक हटा सकती है। अबोहर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अतुल नागपाल को बदलने की मांग पर मान ने कहा कि पार्टी जांच पड़ताल करके ही योग्य उम्मीदवार को टिकट देती है।

लेकिन इसके बाद भी अगर किसी को उम्मीदवार से शिकायत है तो वह पार्टी के शीर्ष अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर चुनाव प्रचार और वोटरों पर पकड़ ढीली रखने वाले प्रत्याशी को तुरंत प्रभाव से बदला भी जा सकता है जिसके चलते ही पंजाब में अब तक तीन सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। 

इस मौके पर बलजिंद्र सिंह मान बहाववाला, जगजीत सिंह, सुरिंद्र सिंह खालसा, प्रो. प्रीतम सिंह सिद्धू, जसपिंद्र सिंह जाखड़, परमजीत सिंह गोबिंदगढ़, लाली संधू तथा उपकार सिंह जाखड़ मौजूद थे। 
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed