फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP in Haryana CM Bhupender Singh Hooda House Area

हुड्डा के गृह क्षेत्र से 'आप' फूंकेगी चुनावी बिगुल

Tue, 18 Feb 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Feb 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
AAP in Haryana CM Bhupender Singh Hooda House Area
आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव का बिगुल रोहतक से फूंकेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह क्षेत्र से 23 फरवरी को अरविंद केजरीवाल महत्वूर्ण राजनीतिक घोषणाएं करेंगे। यह जानकारी पत्रकारों से बाचतीत में यहां पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन जयहिंद ने दी।
विज्ञापन


इस दौरान युवा बोलेगा संगठन के संयोजक अनिरुद्ध देवीलाल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। नवीन जयहिंद ने बताया कि अनिरुद्ध ने सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार का मुददा उठाया है। उनकी विचारधारा आप से मिलती है इसलिए वे हमारे साथ शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


नवीन जयहिंद ने बताया कि 23 फरवरी को राजनीतिक क्रांति की शुरुआत रोहतक से होगी। गुड़गांव सीट से योगेंद्र यादव का नाम लोकसभा चुनाव के लिए घोषित हो चुका है। बाकी नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फरवरी माह के अंत तक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में सभी दस सीटों के लिए करीब 444 लोगों ने आवेदन किया है। जिसमें से सोनीपत और फरीदाबाद से सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं।

हिसार से टिकट के लिए रिटायर्ड आईएएस युद्धवीर सिंह ख्यालिया ने और भिवानी से रेलवे के एक अधिकारी ने टिकट के लिए आवेदन किया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने रोहतक से चुनावी बिगुल फूंकने का मन इसलिए भी बनाया है, क्योंकि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में हरियाणा के लोगों का अहम योगदान रहा है। हरियाणा के दस लाख लोग ‘मैं आम आदमी हूं’ कैंपेन के तहत पार्टी के सदस्य बने हैं।


इस दौरान अनिरुद्ध देवीलाल ने बताया कि हरियाणा में 90 प्रतिशत नेता चुनाव लड़कर करोड़पति बनते हैं। किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। हम इस तरह की नकली राजनीति पर विराम लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed