फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Election Campaigning in Faridkot, Punjab

यहां दिग्गजों पर फिर सकता है 'आप' का झाड़ू

Tue, 15 Apr 2014 04:23 PM IST
राजीव शर्मा /अमर उजाला, फरीदकोट
राजीव शर्मा /अमर उजाला, फरीदकोट Updated Tue, 15 Apr 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
AAP Election Campaigning in Faridkot, Punjab
फरीदकोट संसदीय क्षेत्र में त्रिकोणीय टक्कर बनाने में जुटे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रो. साधू सिंह की चुनावी मुहिम के जोर पकड़ने से यहां के खास प्रत्याशियों को खतरा महसूस होने लगा है।
विज्ञापन


हालांकि शहरी मतदाताओं की चुप्पी से स्थिति साफ नहीं है, लेकिन गांवों में झाड़ू का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे हालात में प्रो. साधू सिंह को सफलता मिले या न मिले लेकिन खास प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला उनके हाथ में रहने के आसार बनने लगे हैं।
विज्ञापन


फरीदकोट संसदीय क्षेत्र पर पिछले चुनाव की तरह इस बार भी शिअद व कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही सीधी टक्कर होने के आसार दिख रहे हैं, लेकिन आप के उम्मीदवार प्रो. साधू सिंह की चुनावी मुहिम के जोर पकड़ने से हालात बदल भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिअद और कांग्रेस प्रत्याशियों की तरह प्रो. साधू सिंह को भी चुनावी जनसभाओं में समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण लोगों पर तो झाड़ू का जादू सिर चढ़कर बोलने लगा है।

उनकी मुहिम को देखते हुए शिअद प्रत्याशी परमजीत कौर गुलशन व कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर सिंह के रणनीतिकारों ने अपने-अपने चुनावी गणित का दोबारा आकलन करना शुरू कर दिया है। दोनों को ही अपने वोट बैंक पर सेंधमारी होने की चिंता सताने लगी है।

राजनीतिक माहिरों के अनुसार प्रो. साधू सिंह के चुनाव जीतने की स्थिति में आने के आसार काफी कम हैं लेकिन उनके मजबूत होने से शिअद व कांग्रेस उम्मीदवारों का गणित जरूर गड़बड़ा सकता है। उनको मिलने वाली वोटों की गिनती से मुख्य प्रत्याशियों की हार-जीत पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।


हाल ही में आप से जुड़े पंचायत यूनियन पंजाब के संस्थापक व पूर्व सरपंच यादविंदर सिंह सिद्धू का दावा है कि समाज का हर वर्ग शिअद-भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से निराश हो चुका है और बदलाव चाहता है।

उन्होंने कहा कि फरीदकोट में साहित्यकार प्रो. साधू सिंह जैसी बेदाग शख्सियत को उम्मीदवार बनाने से भी उनकी पार्टी को भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed