फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap conference on 12

'आप' का जिला स्तरीय सम्मेलन 12 को

Sun, 05 Jan 2014 03:17 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 05 Jan 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
aap conference on 12
आम आदर्मी पार्टी ने दिल्ली में जीत के बाद अब हरियाणा के भी अलग अलग जिलों में आम लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा सहित आम लोगों से जुड़ी तमाम बुनियादी जरूरतों को बेहतर करने की कवायद के साथ 12 जनवरी को आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश गोदारा ने एमडीसी-पांच की जीएच-39 में आम लोगों से रूबरू होकर पार्टी के उद्देश्यों की चर्चा की।

साथ ही दिल्ली के विधानसभा चुनाव में जीत का आम लोगों को श्रेय देते हुए हरियाणा में भी अपनी बेहतर स्थिति होने का दावा किया है। इस मौके पर सोसाइटी में करीब 65-70 लोगों ने सदस्यता के लिए भी आवेदन किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान गोदारा ने आम लोगों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें पार्टी से जुड़ी जानकारियां भी दी। उनके साथ पार्टी के नेता आनंद प्रकाश व दर्जनों की संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed