{"_id":"57a0c85c4f1c1b5a7b2b9d7e","slug":"aap-aam-aadmi-party-punjab-election-candidate-announce","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आज हो सकता है आप की पहली लिस्ट का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आज हो सकता है आप की पहली लिस्ट का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Aug 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह आप नेता
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट का एलान बुधवार को संभव है। बुधवार को पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह चंडीगढ़ पहुंचेंगे और पंजाब के नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद वह उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं।
आप ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली है ताकि उम्मीदवारों को अपने हलकों में चुनाव प्रचार के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके। एक दिन पहले दिल्ली में पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई थी।
राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में हुई बैठक में पंजाब के 26 विधानसभा हलकों के दावेदारों पर मंथन किया गया। इन दावेदारों को शॉर्ट लिस्ट कर पंजाब की स्क्रीनिंग कमेटी ने ही पीएसी को भेजा था। इनमें से हर सीट पर पांच से सात दावेदार थे।
विज्ञापन
जिन हलकों पर विचार-विमर्श हुआ, उनमें साहनेवाल, मलोट, फाजिल्का, मोहाली, रोपड़, बलाचौर, शाम चौरासी, फिल्लौर, धूरी, बरनाला, तलवंडी साबो, बठिंडा देहाती, फिरोजपुर देहाती, मुक्तसर, दाखा, बस्सी पठाना, पायल, जैतों, फरीदकोट, अजनाला, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, कोटकपूरा, फतेहगढ़ चूड़ियां, अमृतसर साउथ व लुधियाना वेस्ट शामिल हैं।
ज्यादातर सीटों पर पीएसी ने उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं। सिर्फ सात सीटों पर कुछ स्थानीय वॉलंटियर्स के एतराज के चलते पेंच फंस गया है। इनमें बठिंडा देहाती, शाम चौरासी, फिल्लौर, फिरोजपुर देहाती, तरनतारन, सुल्तानपुर लोधी और तलवंडी साबो शामिल हैं। हालांकि, तलवंडी साबो पर विवाद सुलझने की संभावना है क्योंकि यहां से पार्टी की महिला विंग की प्रधान बलजिंदर कौर दावेदार हैं।
पार्टी के लीगल विंग के प्रधान हिम्मत शेरगिल का भी मोहाली से टिकट फाइनल माना जा रहा है। संजय सिंह पंजाब के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। अगर उसमें इन सात सीटों पर सहमति बन गई तो सारी 26 सीटों की घोषणा बुधवार को ही हो सकती है अन्यथा पार्टी बाकी 19 सीटों का एलान कर सकती है या फिर एक दिन में सहमति बना कर वीरवार को सभी 26 सीटों की घोषणा की जा सकती है।
संजय सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वह बुधवार को पंजाब के नेताओं के साथ बैठक करेंगे, उसके बाद ही सीटों के एलान पर फैसला होगा। वहीं, सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भी कहा कि बुधवार को संजय सिंह के आने का बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।