{"_id":"5b6000e14f1c1bb15c8b5760","slug":"aam-admi-party-warning-to-sukhpal-khaira-for-bathinda-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' हाईकमान का कड़ा रुख, पार्टी विरोधी गतिविधि मानी जाएगी खैरा की बठिंडा कांफ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' हाईकमान का कड़ा रुख, पार्टी विरोधी गतिविधि मानी जाएगी खैरा की बठिंडा कांफ्रेंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Sukhpal Singh Khaira
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की हाईकमान ने साफ कर दिया है कि सुखपाल खैरा द्वारा दो अगस्त को बठिंडा में की जा रही वॉलंटियर्स कांफ्रेंस को पार्टी विरोधी गतिविधि माना जाएगा। पार्टी के किसी भी विधायक और पदाधिकारी को इसमें जाने की इजाजत नहीं होगी। अगर चेतावनी के बाद भी कोई इसमें शामिल होता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, डॉ. धरमवीर गांधी, कुमार विश्वास के बाद अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा से भी पार्टी ने सख्ती से निपटने का मन बना लिया है। रविवार देर शाम खैरा गुट के विधायकों की पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद सोमवार शाम एक और बैठक हुई।
सिसोदिया के आवास पर हुई बैठक में पंजाब के सभी जोन और जिला प्रधानों को बुलाया गया था। बैठक सिसोदिया और पूर्व प्रभारी संजय सिंह ने ली। इसमें पंजाब के सह-प्रधान डॉ. बलबीर सिंह और सांसद प्रो. साधू सिंह भी मौजूद थे। करीब ढाई घंटे चली बैठक खत्म होने से चंद मिनट पहले राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल भी पहुंच गए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान लोक इंसाफ पार्टी के विधायक और खैरा के हिमायती सिमरजीत सिंह बैंस के नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा को लेकर दिए बयान पर रोष जताया गया। गौरतलब है कि बैंस ने कहा था कि चीमा आप के पप्पू हैं। इसके लिए बैंस की कड़ी निंदा की गई।
सिमरजीत सिंह बैंस ने एक दलित लीडर हरपाल चीमा का अपमान किया है। बैंस पूरे दलित समाज से माफी मांगें, वरना लोग खुद उन्हें सबक सिखाएंगे। हाईकमान ने दो अगस्त की कांफ्रेंस को पार्टी विरोधी घोषित किया है, अगर इसके बावजूद कोई पदाधिकारी या विधायक उसमें जाता है तो पार्टी फैसला करेगी कि उनके साथ क्या करना है।
- डॉ. बलबीर सिंह, सह-प्रधान, आप पंजाब