{"_id":"586f515a4f1c1b945d15a3e1","slug":"aam-admi-party-mp-bhagwant-mann-posted-a-video-on-facebook-and-alleged-akali-dal-to-kill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव: 'आप' के भगवंत मान का आरोप, अकाली मुझे गोली मरवा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव: 'आप' के भगवंत मान का आरोप, अकाली मुझे गोली मरवा देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 Jan 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
आप सांसद भगवंत मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में घमासान। आप सांसद भगवंत मान ने आरोप लगाया कि अकाली उन्हें मरवा सकते हैं। भगवंत मान ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी करके बताया कि उनकी जान को अकालियों से खतरा है।
अकाली चुनाव जीतने के लिए उन्हें गोली मरवा सकते हैं। भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल के गुंडे नेताओं के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और हो सकता है कि यह लोग चुनाव जीतने के लिए मुझे मरवा दें।

सुखबीर बादल के खिलाफ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान ने वीडियो में किसी अखबार में छपी खबर का हवाला दिया और कहा कि अकाली दल के 25 नेता अबोहर दलित हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवलाल डोडा से मिलने गए थे, हालांकि चुनाव आयोग ने इन सभी पर एक्शन लिया है, पर ये सब गलत है।
बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 4 फरवरी को मतदान होगा। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली-भाजपा गठबंधन में कड़ा मुकाबला है। आम आदमी पार्टी के सांसद और कॉमेडियन भगवंत मान उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे।
इसका औपचारिक ऐलान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक रैली के दौरान किया था। 43 वर्षीय मान पंजाब के संगरूर से सांसद हैं। मान संसद परिसर में वीडियो शूट करने के चलते विवादों में घिरे थे और फिलहाल उनके खिलाफ इस मामले में संसदीय कमेटी जांच कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन