फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam admi party haryana state president navin jaihind speaks on syl controversy

SYL के मुद्दे पर खुलकर बोले 'आप' के नवीन जयहिन्द, दिखाए आक्रामक तेवर

Mon, 27 Feb 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Feb 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
aam admi party haryana state president navin jaihind speaks on syl controversy
नवीन जयहिंद, आप - फोटो : ‌file photo
आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इनेलो पर एसवाईएल के मुद्दे को लेकर हरियाणा वासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला तथा चौटाला परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा में लंबे समय से पंजाब पुलिस के कर्मचारी तैनात हैं। इन्हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से अलॉट किया गया है।
विज्ञापन


सरकारी कागजों में ये सुरक्षा कर्मचारी सुखबीर बादल व प्रकाश सिंह बादल को अलॉट  हैं, जबकि वास्तविक रूप में पिछले कई वर्षों से चौटाला परिवार के सदस्यों के साथ तैनात हैं। अभय चौटाला के काफिले में चलने वाली एक गाड़ी भी पंजाब सरकार की है। अभय चौटाला चंडीगढ़ की जिस कोठी में रहते हैं, वह भी बादल परिवार की है। उसमें तैनात सेवादार, लांगरी भी पंजाब सरकार के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


जयहिंद ने कहा कि एसवाईएल खुदाई के मुद्दे पर हरियाणा की जनता ने अभय चौटाला के नेतृत्व को पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है। इस मुद्दे पर चौटाला परिवार ही एकजुट नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में संगठन की मजबूती पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रखा है। लोकसभा तथा जिला स्तर पर संगठन का गठन किया जा रहा है। सभी जिलों में कार्यालय खोलने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में विधानसभा स्तर पर पार्टी के सभी प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। जयहिंद ने हरियाणा विधानसभा कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। उन्होंने कहा कि पहले स्पीकर कार्यालय के एक अधिकारी पर नौकरी के बदले पैसे लेने के आरोप लगे, अब स्पीकर इस आरोप से घिरे हैं। सरकार को चाहिए कि जब तक स्पीकर आरोप मुक्त नहीं हो जाते, तब तक उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed