{"_id":"2675d18fa7c00333e67195fa6b9fab15","slug":"aam-admi-party-big-historical-rally-will-be-in-maghi-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी मेले में होगी 'आप' की बड़ी ऐतिहासिक रैली, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी मेले में होगी 'आप' की बड़ी ऐतिहासिक रैली, तैयारी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी नेता सुखपाल सिंह खैरा को आप में शामिल कर प्रदेश में अपनी ताकत का एहसास कराने वाली आम आदमी पार्टी का दम माघी मेले में भी दिखेगा। आप ने मेले में अब तक की ऐतिहासिक बड़ी रैली के आयोजन का ऐलान किया है। इसमें भीड़ जुटाने को सवा लाख वालंटियर मैदान में उतार दिए हैं।
विज्ञापन
अभी तक शिअद की मोगा रैली और कैप्टन अमरिंदर सिंह की बतौर पीपीसीसी अध्यक्ष ताजपोशी के लिए आयोजित हुई बठिंडा रैली में दोनों दल अपना दमखम दिखा चुके हैं। पंजाब में तीसरी मजबूत पार्टी की ओर अग्रसर आप ने कांग्रेस व शिअद की रैलियों के जवाब में अब माघी मेले में बड़ी रैली करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसमें पार्टी अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी का दावा है कि रैली में करीब पांच लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। अमूमन शिअद और कांग्रेस पंथक एजेंडे को भी अन्य मुद्दों के साथ प्रमुखता से लेते रहे हैं, लेकिन माघी मेले पर आम आदमी पार्टी सरबत दा भला के एजेंडे को उभारेगी।
विज्ञापन
पार्टी के सीनियर नेता हिम्मत सिंह शेरगिल ने आरोप लगाया है कि शिअद और कांग्रेस पंथक एजेंडे का राजनीतिकरण करते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी विकास व इंसानियत के कल्याण के एजेंडा जनता के सामने लाएगी। रैली की तैयारियों के बारे शेरगिल ने कहा कि पार्टी का ढांचा अब तैयार हो चुका है। बूथ स्तर पर पांच सदस्यों की टीम मौजूद है। सवा लाख वालंटियरों को गांव-गांव और शहर-शहर भेजा जा रहा है। रैली में लोगों को आमंत्रित करने के लिए बैठकों का दौर जारी है।
उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में समूचे देश में से चार सीटें केवल पंजाब से ही जीती थीं। उस वक्त पार्टी का कोई काडर नहीं था। फिलहाल दो सांसदों धर्मवीर गांधी और हरविंदर सिंह खालसा को पार्टी ने विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए निलंबित कर रखा है। सांसद भगवंत मान और पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर दल में मुख्य तौर पर सक्रिय रहे हैं। वहीं हाल ही में कांग्रेस छोड़ सुखपाल सिंह खैरा ने आप का दामन थामा है। इसके अलावा संगरूर से कांग्रेस के पूर्व विधायक जगतार सिंह राजला भी आप में शामिल हुए हैं। शनिवार को कांग्रेस की फतेहगढ़ जिला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लखबीर सिंह राय भी चंडीगढ़ में आप का झाड़ूृ पकड़ने जा रहे हैं। ऐसे में माघी मेले में आप की रैली पार्टी की पंजाब में असल पकड़ की तस्वीर सामने लाएगी। रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्य चेहरा होंगे।