फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam admi [party allaged bjp leaders for fake degrees

'आप' ने फोड़ा 'बम', भाजपा के 4 नेताओं की डिग्री फर्जी

Wed, 17 Jun 2015 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 17 Jun 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
aam admi [party allaged bjp leaders for fake degrees

फर्जी डिग्री विवाद में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर पलटवार किया है। आप ने अब भाजपा के खिलाफ राष्ट्रव्यापी मुहिम छेड़ दी है। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा के चार बड़े नेताओं की डिग्रियां जाली हैं। उन्होंने जाली डिग्री वाले सभी भाजपा नेताओं के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के जिला कनवीनर जेएस धालीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा के जाली डिग्री वाले नेताओं के खिलाफ पार्टी ने राष्ट्रस्तरीय मुहिम छेड़ी है। जैसे ही दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का नाम जाली डिग्री मामले में आया था, पार्टी ने उन्हें निकाल दिया था। लेकिन भाजपा अपने नेताओं के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


धालीवाल ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करते समय दो अलग-अलग विवादास्पद एफिडेविट दाखिल किए। लेकिन कार्रवाई तो दूर, वह ऐसे विभाग की मंत्री हैं, जो सारे देश की शिक्षा के लिए जिम्मेदार है। ईरानी को फौरन मंत्रिपद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया भी इस मामलों में विवादों से घिरे हैं। उन पर अपनी ग्रेजुएशन मार्कशीट में जालसाजी करने का आरोप है। धालीवाल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र भाजपा के मंत्री बबन राव लोनिकर ने भी अपनी शैक्षणिक योग्यता को लेकर दो अलग-अलग विवादित एफिडेविट दिए हैं।


आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद सर्वेश सिंह द्वारा चुनाव आयोग को दिया गया अपनी शैक्षणिक योग्यता का ब्यौरा भी सवालों में घिरा हुआ है। उन्होंने भी विवादास्पद ब्यौरा दिया है। धालीवाल ने कहा कि अगर इन चारों भाजपा नेताओं ने जल्द इस्तीफे नहीं दिए तो पार्टी राष्ट्र स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी। देश भर में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed