फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aam aadmi party, punjab assembly, arvind kejriwal, senior citizen, aap, punjab

विधानसभा चुनाव के लिए 'आप' पंजाब में अपनाएगी नया पैंतरा

Wed, 06 Apr 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 06 Apr 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party, punjab assembly, arvind kejriwal, senior citizen, aap, punjab
Kejriwal
आम आदमी पार्टी ने बुद्धिजीवियों में पैठ बनाने की तैयारी की है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के इंटेलेक्चुअल विंग को सौंपी गई है, जो जल्द ही सभी 13 लोकसभा जोन में सीनियर सिटीजन के साथ मीटिंग करेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हाल ही में सेल के कन्वीनर आरआर भारद्वाज की अगुवाई में इंटेलेक्चुअल विंग की मीटिंग हुई, जिसमें सभी 13 जोन के इंचार्ज शामिल हुए। इस बैठक में फैसला किया गया कि बुजुर्गों को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष मुहिम शुरू की जाएगी। यह वर्ग रैलियों और धरनों में नहीं शामिल होता। इनके लिए सीनियर सिटीजन कन्वेशन का आयोजन किया जाएगा। हर जोन में दस-दस कन्वेंशन होंगी। ये कन्वेंशन जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी और मई केपहले सप्ताह तक चलेंगी।
विज्ञापन


इनमें रिटायर्ड टीचरों, लेखकों, पत्रकारों के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स जैसे प्रोफेशनल्स को भी आमंत्रित किया जाएगा। कन्वेंशन में पंजाब के मौजूदा मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन पर बुजुर्गों से सुझाव लिए जाएंगे। इन मुद्दों पर पार्टी का एजेंडा भी बताया जाएगा। दिल्ली डायलॉग की तर्ज पर पंजाब का चुनावी मेनिफेस्टो तैयार करने को आप यहां भी पंजाब डायलॉग शुरू करने जा रही है। इसके लिए एजेंडा तैयार करने की जिम्मेदारी भी इंटेलेक्चुअल विंग को सौंपी गई है। विंग के कन्वीनर आरआर भारद्वाज ने बताया कि पंजाब डायलॉग का एजेंडा तैयार करने को विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि आर्थिक और सामाजिक पहलू से हालात का आकलन किया जा सके। मौजूदा परिस्थितियों में संभावित समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगकर्मियों के लिए बनाया कला मंच

aam aadmi party, punjab assembly, arvind kejriwal, senior citizen, aap, punjab
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी ने रंगकर्मियों के तमाम ग्रुपों को भी पार्टी से जोड़ने की कवायद शुरू की है, जिसके लिए कला मंच का गठन किया गया है। कला मंच पहले रंगकर्मियों को लामबंद करेगा। उसकेबाद उनके सहयोग से नुक्कड़ नाटक, छोटी फिल्में, सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

डॉक्टरों और वकीलों के साथ बैठकें जारी
डॉक्टरों और वकीलों को साथ लाने केलिए आप पहले ही मुहिम शुरू कर चुकी है, जिसके तहत विभिन्न शहरों में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ मिल कर बैठकें  आयोजित की जा रही हैं। स्थानीय बार एसोसिएशनों केसाथ मिलकर वकीलों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed