फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party Protest outside BJP office in Chandigarh

Chandigarh: अडाणी मामले में भाजपा कार्यालय के आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछार

Sun, 12 Feb 2023 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 03:51 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मोदी-अडाणी घोटाला देश में आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी सरकार से पहले 2014 में अडाणी की संपत्ति 37,000 करोड़ थी। 2018 में 59,000 करोड़ हो गई।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Protest outside BJP office in Chandigarh
चंडीगढ़ में आप कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अडाणी मुद्दे पर चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के सामने धरना दिया और मोदी सरकार एवं अडाणी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज किया, जिसमें कई महिलाओं सहित पार्टी के कई पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। आप नेताओं ने मोदी-अडाणी घोटाले को आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महासचिव व मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट और प्रवक्ताओं नील गर्ग, डॉ. सनी अहलूवालिया और शमिंदर खींडा ने मोदी सरकार के दौरान अडाणी की संपत्ति में हुई वृद्धि पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा जनविरोधी और पूंजीवादी समर्थक पार्टी है। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा उनकी आवाज को दबा नहीं सकती और वे जनता की खातिर पूंजीपतियों की हिमायती सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मोदी-अडाणी घोटाला देश में आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी सरकार से पहले 2014 में अडाणी की संपत्ति 37,000 करोड़ थी। 2018 में 59,000 करोड़ हो गई। 2020 में संपत्ति बढ़कर ढाई लाख करोड़ हो गई और 2022 में यह 13 लाख करोड़ हो गई। मोदी सरकार की पूंजीवादी समर्थक नीतियों की बदौलत अडानी 2014 में 609वें स्थान से छलांग लगाकर 2022 में दुनिया का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed