फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadmi party protest in whole punjab on notebandi

नोटबंदी के खिलाफ पूरे पंजाब में 'आप' का प्रदर्शन, पूछा- कितना काला धन आया?

Sun, 19 Feb 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Feb 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party protest in whole punjab on notebandi
बटाला के जीटी रोड पर स्थित गांधी चौंक में नारेबाजी करते हुए आप के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पंजाब में विभिन्न स्थानों पर केंद्र की मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ रोष प्रदर्शन किए। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से कहा है कि देश में नोटबंदी लागू होने के बाद सरकार के पास जितना भी काला धन एकत्र हुआ है, वह उसका हिसाब सार्वजनिक करे।
विज्ञापन


शनिवार को जारी बयान में आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि नोटबंदी के कारण आम जनता को जितनी भी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अभी तक पड़ रहा है, उनके लिए केवल प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण सभी किसानों और व्यापारियों तथा छोटे कारोबारियों को बैंकों के बाहर लंबी पंक्तियों में खड़ा होना पड़ा, जिसके कारण उनके कारोबार बर्बाद हो कर रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'नोटबंदी से कितना काला धन आया, बताए सरकार'

aam aadmi party protest in whole punjab on notebandi
जालंधर मे नोटबंदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के वर्कर प्रर्दशन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
गुरप्रीत ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि उन्होंने तो यह कहा था कि काला धन जमा करने वालों की रातों की नींद उड़ जाएगी और आम आदमी शांतिपूर्ण जीवन बिताएगा, लेकिन सरकार के इस कदम से तो आम आदमी का जीवन पूरी तरह पटरी से उतरकर रह गया है।

उन्होंने पूछा,‘क्या प्रधान मंत्री यह समझते हैं कि बैंकों के बाहर खड़े किसान व आम लोग सभी भ्रष्ट हैं?’ आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि सरकार के इस ‘तुगलकी फरमान’ के कारण देश भर में 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई, लेकिन मोदी ने इस जानी नकसान पर एक शब्द तक नहीं कहा। कहा कि मोदी ने अपने एक निर्णय से व्यापार, कृषि व अन्य सभी कारोबार को बर्बाद कर रख दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed