फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party protest in Chandigarh, Police use Water cannon

जेपी नड्डा के बयान से भड़की आप, भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे विधायक और कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2020 05:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Oct 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party protest in Chandigarh, Police use Water cannon
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

किसानों को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर शनिवार को आप सड़कों पर उतर आई। आप विधायक मीत हेयर के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय घेरने पहुंचे। जहां पुलिस ने आप विधायक सहित कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक लिया। इस दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी।

विज्ञापन


पुलिस ने रोकने के लिए बल प्रयोग करते हुए पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। बाद में आप विधायक सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर शाम को रिहा कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मीत हेयर के नेतृत्व में पहले ‘आप’ कार्यकर्ता पंजाब भाजपा दफ्तर के पास स्लिप रोड पर धरना देकर बैठ गए। जहां भाजपा अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

‘आप’ प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नड्डा अपना बयान वापस लें और किसानों से माफी मांगें। ‘आप’ प्रदर्शनकारियों ने भाजपा दफ्तर की ओर कूच किया तो पहले ही नाका लगा कर पुलिस ने अचानक ही पानी की बौछार शुरू कर दी। इससे कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। इस दौरान आप विधायक और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग भी किया, जिससे दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसमें कुछ आप कार्यकर्ता घायल भी हो गए।

महिला विंग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज लाली गिल और अणु बब्बर मोहाली समेत कई अन्य नेता जख्मी हो गए। बढ़ते विरोध को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस विधायक मीत हेयर सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं और वालंटियरों को हिरासत में लेकर सेक्टर- 39 थाने लेकर गई, जहां से देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।



प्रदर्शन करने वालों में अमरीक सिंह बंगड़, अमृतपाल सिंह बाघापुराना, हरभुपिंदर सिंह धरौड़, शविंदर सिंह खींडा जीरा, नरिंदर सिंह शेरगिल, परमिंदर गोल्डी, हरजीत सिंह बंटी, गोबिंदर मित्तल, गुरतेज पन्नू, विनीत वर्मा, कुलजीत सिंह रंधावा आदि नेता शामिल थे।

झंडे लेकर बाहर निकले भाजपा कार्यकर्ता
आप के भाजपा मुख्यालय घेराव के दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे लेकर बाहर निकल आए। दोनों राजनीतिक दलों के बीच होने वाले टकराव को देखते हुए पुलिस के हाथ पांव फूल गए। हालांकि कुछ ही देर में हालातों पर पुलिस ने काबू पा लिया। समझाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed