{"_id":"65c073988e9455bd190b1671","slug":"aam-aadmi-party-protest-continues-outside-chandigarh-nagar-nigam-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: मेयर चुनाव के विरोध में आप नेताओं की भूख हड़ताल जारी, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: मेयर चुनाव के विरोध में आप नेताओं की भूख हड़ताल जारी, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
Mon, 05 Feb 2024 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:08 AM IST
सार
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर 16 वोट पाकर जीत गए थे। वहीं कांग्रेस और आप गठबंधन के उम्मीदवार को 12 वोट मिले थे। गठबंधन के 8 वोट अमान्य घोषित कर दिए गए थे। इसके खिलाफ गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप टीटा पहले हाईकोर्ट गए। वहां से राहत न मिलने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ निगम दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे आप नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर उठा विवाद शांत नहीं हो रहा। रविवार को प्रदर्शन के बाद सोमवार को भी आम आदमी पार्टी के नेता निगम दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे। धारा 144 लगने की वजह से धरने पर बैठे पांच से ज्यादा आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठा दिया।
रविवार को भी आप नेताओं व कार्यकर्ताओं की पुलिस से खूब धक्का-मुक्की हुई थी। इसमें पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया सड़क पर गिर गए थे और उनकी पगड़ी खुल गई थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
मेयर चुनाव पर उठे विवाद की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के मेयर उम्मीदवार कुलदीप सिंह टीटा ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। बेंच में कुल तीन जज शामिल रहेंगे। पार्टी के सह-प्रभारी अहलूवालिया ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिलेगी। कुलदीप सिंह ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई और नवनियुक्त मेयर पर रोक लगाने की मांग की है।