{"_id":"6238867681556719ae59f000","slug":"aam-aadmi-party-named-harbhajan-singh-as-rajya-sabha-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भज्जी के आप में आने की कहानी: सिद्धू चाहते थे कांग्रेस में लाना, मगर पार्टी के इस कदम से बिगड़ा खेल, भाजपा ने भी डाले डोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भज्जी के आप में आने की कहानी: सिद्धू चाहते थे कांग्रेस में लाना, मगर पार्टी के इस कदम से बिगड़ा खेल, भाजपा ने भी डाले डोरे
Mon, 21 Mar 2022 07:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 21 Mar 2022 07:42 PM IST
सार
हरभजन सिंह ने वर्ष 1998 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया।
विज्ञापन
हरभजन सिंह और भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टर्बनेटर के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। उन्हें आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। भज्जी जालंधर का गर्व हैं और यहां पर क्रिकेट अकादमी चलाते हैं। हालांकि कांग्रेस उनको विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहती थी लेकिन भज्जी ने इंकार कर दिया और राज्यसभा में जाना उचित समझा।
विज्ञापन
हरभजन सिंह से पहले कई क्रिकेटर ने राजनीति में कदम रखा था जिसमें उनके साथ 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले गौतम गंभीर अभी सांसद हैं तो वहीं सचिन तेंदुलकर भी राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। इनके अलावा मो. अजरुद्दीन, मो. कैफ, कीर्ति आजाद, नवजोत सिंह सिद्धू, विनोद कांबली जैसे तमाम खिलाड़ी हैं जो राजनीति में उतर चुके हैं। हरभजन सिंह का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा और उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
क्रिकेट से संन्यास के बाद भज्जी ने एक्टिंग में किस्मत आजमाई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। भज्जी राजनीति में आना चाहते थे, भाजपा ने भी उन पर खासे डोरे डाले लेकिन उनका झुकाव आम आदमी पार्टी की तरफ हो गया। पंजाब चुनाव में भाजपा को 117 में से सिर्फ सीटें सीटें मिलीं। ऐसे में पंजाब में भाजपा के साथ भज्जी को अपना राजनीतिक भविष्य ज्यादा बेहतर नहीं दिखा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू चुनाव से पहले ही हरभजन से मिले। सिद्धू चाहते थे कि वह चुनाव लड़ें। हरभजन के कांग्रेस में आने की उम्मीद भी थी। हालांकि यह खेल तब खराब हो गया, जब कांग्रेस ने सिद्धू को ही किनारे कर चरणजीत चन्नी को सीएम चेहरा बना दिया। महज 17 वर्ष की उम्र में हरभजन सिंह ने अपने क्रिकेट की शुरुआत की थी।
हरभजन सिंह ने वर्ष 1998 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। अनिल कुंबले और आर अश्विन के बाद हरभजन सिंह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। आईपीएल में भी हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 150 विकेट लिए हैं।