फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadmi party demands 3 crore for his mla's in punjab

आप ने मांगे सभी विधायकों के लिए 3-3 करोड़, जानें क्या है उनकी ये मांग

Wed, 17 May 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 May 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party demands 3 crore for his mla's in punjab
आप नेता एचएस फुल्का की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : file photo
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि सरकार सभी विधायकों को तीन-तीन करोड़ रुपये प्रति वर्ष दे ताकि वे अपने हलकों में जरूरत और प्राथमिकताओं के मुताबिक विकास कार्य करवा सकें और उनकी निगरानी कर सकें। विधानसभा के अगले सत्र में पार्टी इस संबंध में प्राइवेट मेंबर बिल लाएगी। मंगलवार को पार्टी नेताओं ने स्पीकर को इस संबंध में प्रस्ताव सौंपा।
विज्ञापन


नेता विपक्ष एचएस फूलका और उपप्रधान अमन अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सभी विधायकों को चाहिए कि सर्व-सम्मति से इस बिल को पास करवाएं। सरकार लोगों से लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड वसूल रही है, लेकिन विधायकों को अपने हलकों में विकास कार्यों के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं की जाती। जबकि, संसद सदस्यों को केंद्र सरकार उनके हलकों के लिए सालाना ग्रांट देती है। दिल्ली में आप सरकार ने विधायकों केलिए चार करोड़ रखे हैं, जिसे बढ़ाकर 14 करोड़ करने जा रही है।
विज्ञापन


उसी तर्ज पर विधायकों के लिए भी धनराशि तय होनी चाहिए। क्योंकि अपने हलकों में क्या प्राथमिकताएं हैं, कौन सा काम पहले करवाना है, यह विधायकों को ही पता होता है। इसलिए सभी विधायक मिलकर इस बिल को पास करवाएं। सरकार चाहे तो अपनी ओर से यह बिल ला सकती है। इसकेपास होने से सरकार पर 350 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का बोझ पड़ेगा। इस मौके पर सुखपाल खैरा की गैर मौजूदगी ने आप नेताओं को असहज बनाया। हालांकि, फूलका ने सफाई दी कि खैरा पार्टी के साथ हैं। सभी लोग उन्हें मनाएंगे कि वह चीफ व्हिप के पद पर बने रहें। इस मौके पर कई पार्टी विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed