फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party declared candidates for the by-elections of four assembly seats of Punjab

Punjab By-polls: आप ने चारों सीटों पर उतारे उम्मीदवार, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को प्रत्याशी

Sun, 20 Oct 2024 01:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Oct 2024 01:32 PM IST
सार

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। रविवार को पार्टी की तरफ से डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, बरनाला और चब्बेवाल में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान किया गया है। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party declared candidates for the by-elections of four assembly seats of Punjab
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब में डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, बरनाला और चब्बेवाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। 13 नंवबर को मतदान होगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अपने चारों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल, चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। कांग्रेस, भाजपा और शिअद की तरफ से उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पंजाब में विधानसभा सीट डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, बरनाला और चब्बेवाल में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर है। 28 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी। वहीं, 30 अक्तूबर को नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख है। वहीं, 13 नवंबर को चारों सीटों पर मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि उक्त चारों सीटों पर से विधायक अब सांसद बन गए हैं। डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा (गुरदासपुर), गिद्दड़बाहा के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (लुधियाना), चब्बेवाल के राजकुमार चब्बेवाल (होशियारपुर) और बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर थे। सुखजिंदर सिंह रंधावा लोकसभा हलका गुरदासपुर से सासंद बने हैं। इसके अलावा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना से सांसद, राजकुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर से सांसद बने हैं। अब इन चारों विधनासभा सीटों पर उपचुवान होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed