फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party congratulates Punjab Chief Minister designate Charanjit Singh Channi

पंजाब: चन्नी को आप ने दी बधाई, भाजपा-शिअद ने चुप्पी साधी, बसपा ने कहा- 74 साल बाद जागा कांग्रेस का दलित प्रेम

Sun, 19 Sep 2021 09:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Sep 2021 09:21 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा होने के बाद लोगों ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। आम आदमी पार्टी ने उन्हें बधाई दी लेकिन कांग्रेस के पिछले वादों को याद दिलाया। हालांकि भाजपा और बसपा ने चुप्पी साध रखी है। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party congratulates Punjab Chief Minister designate Charanjit Singh Channi
चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी को आम आदमी पार्टी ने बधाई दी। आप नेताओं ने कहा है कि उन्हे 2017 में किए गए चुनावी वादे पूरे करने होंगे। शिअद और भाजपा नेता नए मुख्यमंत्री को लेकर चुप्पी साधे रहे। बसपा ने चन्नी को लेकर कहा कि कांग्रेस का 74 साल बाद दलित प्रेम जागा है।

विज्ञापन


चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर आप नेताओं ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि चरणजीत सिंह चन्नी अपनी 4-5 महीने की पारी के दौरान कांग्रेस द्वारा 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए सभी वादे पूरे करेंगे। क्योंकि बीते साढ़े चार वर्षों में सत्ताधारी कांग्रेस अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी। 
विज्ञापन


आप ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले साढ़े चार वर्षों से कुर्सी छीनने और कुर्सी बचाने की जंग ने पंजाब के समूचे सरकारी तंत्र को बर्बाद कर दिया है। इसकी पंजाब और पंजाब के लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। इस कारण आम आदमी पार्टी उम्मीद करती है कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के सभी वादों को पूरा करेंगे। नए मुख्यमंत्री को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





74 साल बाद दलितों के प्रति कांग्रेस का जागा प्रेम: बसपा
पंजाब में बसपा प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि आजादी के 74 वर्षों बाद कांग्रेस का पंजाब में दलित प्रेम जागा है। उन्होंने नए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लेने में कांग्रेस ने देरी कर दी। अब पंजाब के लोग यह समझ चुके हैं कि चुनाव में कांग्रेस दलितों के वोट का फायदा उठाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed