{"_id":"1f154e3d15ecd06679adccd225533d8f","slug":"aam-aadmi-party-big-public-meeting-on-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 'खिल्ली' के बाद अब 'आप' चली पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 'खिल्ली' के बाद अब 'आप' चली पंजाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Mar 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आंतरिक बगावत झेल रही आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 2017 को होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। जिला संगरूर के चीमा मंडी से 16 मार्च को होने वाले सम्मेलन के लिए पार्टी में एक महीने से कार्यकार्ताओं से बैठकों का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश के सभी शहरों और कस्बों में 16 मार्च को चीमा मंडी पहुंचने का आह्वान आप द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर आयोजित होने वाली विशाल जनसभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की भी संभावना है।
विज्ञापन
संत बाबा अतर सिंह जी के जन्मोत्सव को समर्पित एक विशाल कांफ्रेंस पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी द्वारा 16 मार्च को आयोजित की जा रही है। जिला संगरूर के कस्बा चीमा मंडी में आयोजित होने वाली इस विशाल जनसभा में पंजाब के आप संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर, भगवंत मान, हरिंदर सिंह खालसा, डा. धर्मवीर गांधी, प्रो. साधू सिंह (सभी सांसद) के अतिरिक्त दिल्ली विधानसभा से विजयी हुए आप विधायक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
आप के जिला संगरूर के कन्वीनर जसवीर सिंह जस्सी सेखों ने बताया कि 2017 में होने वाले विस चुनाव का बिगुल बजाने के लिए इसकी तैयारियों के मद्देनजर 16 मार्च को जनसभा काफी अहम है। इस अवसर पर एडवोकेट गुरविंदर मित्तल, मोहम्मद मुमताज नागी, सुखचैन सिंह, शाहबाज राणा और शाहिद जुबैरी आदि मौजूद थे।