{"_id":"cac565b8df2f48a58f764b2656c4e4cf","slug":"aam-aadmi-party-anounce-importanat-imformation-against-loksabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कैसे बन पाओगे 'आप' के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, कैसे बन पाओगे 'आप' के प्रत्याशी
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jan 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद पार्टी से जुड़ने और चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से घोषणा की गई है कि जिस व्यक्ति को पार्टी का उम्मीदवार बनना है, वह एक हफ्ते के भीतर अपना आवेदन भेज दें। आवेदन फार्म में 15 तरह के प्रश्न है, जिनका जवाब आवेदकों को देना होगा।
विज्ञापन
सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है। केजरीवाल ने अन्ना आंदोलन के दौरान स्वराज नामक 45 पेज की एक पुस्तक लिखी थी। पुस्तक में सत्ता के पूर्ण विकेंद्रीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
चुनाव के आवेदन फार्म में 13 वें नंबर का प्रश्न इसी से संबंधित है। प्रश्न में पूछा गया है कि क्या आपने स्वराज पुस्तक पढ़ी है? यदि हां तो इस बारे में आप की क्या राय है? इसका जवाब करीब 12 लाइनों में देना होगा। यानी पार्टी का कैंडिडेट बनना है तो इस किताब को जल्द से जल्द पढ़ लीजिए। यह बुक इंटरनेट पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड कर सकते हैं या फिर पार्टी के वालंटियर से भी ले सकते हैं।
पार्टी की वेबसाइट से डाउनलोड कीजिए फार्म
आम आदमी पार्टी ने अपनी वेबसाइट (www.aamadmiparty.org) में लोकसभा चुनाव 2014 चुनाव के लिए कैंडिडेट फार्म डाउनलोड कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।
इस फार्म को कैंडिडेट ई-मेल भी कर सकते हैं या फिर पोस्ट भी कर सकते हैं। यदि उम्मीदवार ई-मेल करना चाहते हैं तो वे पार्टी के ई-मेल एड्रेस aapls2014@gmail.com पर अपना आवेदन भेज सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति पोस्ट करना चाहता हो तो वे इस पते पर अपना आवेदन भेज सकता है। पार्टी का पता उम्मीदवार चयन समिति, आम आदमी पार्टी ए-119 कौशाम्बी गाजियाबाद, 201010 उत्तर प्रदेश है।
इन सात शर्तों को भी स्वीकारना होगा
1.चुनाव जीतने के बाद लालबत्ती की गाड़ी नहीं लूंगा
2. अनावश्यक सुरक्षा नहीं लूंगा।
3. सामान्य घर में रहूंगा।
4. हर काम जनता से पूछ कर करना होगा।
5. जनलोकपाल बिल व चुनाव सुधार के लिए प्रतिबद्ध होना होगा
6. बिना लोगों की मर्जी जाने बिना सरकार उनकी जमीन नहीं छीन सकती। ऐसा कानून लाने का प्रयास करूंगा।
7. आम आदमी पार्टी की विचारधारा से पूर्ण तरह से सहमत हूं।
आवेदन फार्म के कुछ दिलचस्प प्रश्न
1. जनलोकपाल आंदोलन, अन्ना आंदोलन व समाज सेवा में आपकी गतिविधियां
2. आप चुनाव क्यों लड़ना चाहते?
3. आपको क्यों लगता है कि अन्य आवेदकों की जगह आपको उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।
4. यदि आपको उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो आप क्या करेंगे
5. आपको क्यों लगता है कि आप चुनाव जीत पाएंगे?
6. क्या आपने स्वराज पुस्तक पढ़ी है? इस बारे में आपकी क्या राय है?
7. चुनाव की रणनीति और उस पर कितना खर्च आएगा।
8. क्या पार्टी के अलावा आपके पास कोई ऐसी टीम है जो चुनाव लड़ने में आपकी मदद कर सकती है? उसका जिक्र।
9. कम से कम 100 मतदाताओं का प्रस्तावक पत्र