फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadmi party allegation on punjab congress

निकाय चुनाव: 'आप' का आरोप- लोकतंत्र की हत्या कर कांग्रेस ने हाईजैक किया चुनाव

Mon, 18 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party allegation on punjab congress
भगवंत मान - फोटो : File Photo
निकाय चुनाव में हिंसा और धक्केशाही को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। आप ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर चुनाव हाईजैक कर लिया। पार्टी के सूबा प्रधान भगवंत मान और सह-प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि राजनीतिक गुंडागर्दी करने में कांग्रेस ने पिछली सरकार की दस साल की गुंडागर्दी को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


सीएम केशहर पटियाला समेत कई जगह हुई धक्केशाही ने बूथ लूटने वाले पुराने बिहार की याद ताजा कर दी है। उन्होंने कहा कि सीएम और स्थानीय निकायमंत्री नवजोत सिद्धू को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। अगर हार के डर से विरोधियों के कागज रद्द करवाने थे, बूथ लूटने थे तो चुनाव की क्या जरूरत थी। एक तानाशाही फरमान के जरिए अपने कांग्रेसियों को सीधे नामजद कर लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बादलों की धक्केशाही और माफिया-राज से दुखी जनता कांग्रेस को लाई थी, पर गुंडागर्दी में कांग्रेसी पिछली सरकार को भी पीछे छोड़ने लगे हैं। 
विज्ञापन


पटियाला में धरना दे रहे आप नेताओं को हिरासत में लेने की निंदा
आप नेताओं ने कहा कि अब हाईवे रोककर लोकतंत्र की दुहाई देने वाले बादल यह भूल गए हैं कि सरकारी गुंडागर्दी के जो कांटें उन्होंने बोए थे, उसका नुकसान शिअद-भाजपा के बजाय लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पटियाला में सरकारी धक्केशाही के खिलाफ धरना दे रहे आप नेताओं डॉ. बलबीर सिंह, करनवीर सिंह टिवाणा, तेजिंदर मेहता, ज्ञान सिंह मुंगो को हिरासत में लिए जाने की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed