फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadami party gave support to jjp candidate digvijay chautala in jind bypoll

जींद उपचुनावः दिग्विजय का समर्थन करेगी आप, इनेलो को झटका, ओपी चौटाली की फारलो रद्द

Tue, 22 Jan 2019 09:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
aam aadami party gave support to jjp candidate digvijay chautala in jind bypoll
Digvijay Chautala - फोटो : Amar ujala

जींद उपचुनाव के मतदान को अब केवल छह दिन शेष बचे हैं। जैसे-जैसे फैसले की घड़ी करीब आ रही है वैसे-वैसे चुनाव का समीकरण दिलचस्प होता जा रहा है। चतुष्कोणीय मुकाबले में सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए ताकत झोंक रखी है। इसी कड़ी में सोमवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) को बड़ी कामयाबी मिली। 

विज्ञापन


उपचुनाव में नोटा का प्रयोग करने का एलान करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने फैसला बदल कर दिग्विजय को समर्थन देने का एलान कर दिया। उधर, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को झटका लगा है। पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को मिली 21 दिन की फरलो को दिल्ली सरकार ने रद्द कर दिया। तिहाड़ जेल प्रशासन ने सोमवार को याची को इसकी जानकारी दी। इसके बाद इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने जींद में दुष्यंत और दिग्विजय पर आप के साथ मिलकर अपने दादा के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा कि साजिश के तहत आप ने जजपा को समर्थन दिया है। वहीं, ओमप्रकाश चौटाला ने भी दुष्यंत और दिग्विजय को गद्दार बताया है। उन्होंने कहा कि मेरा समर्थन इनेलो प्रत्याशी को है। राजनीति में वह परिवार नहीं व्यवहार देखते हैं। इससे पहले, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने जींद में पत्रकारों से कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में भाई-भतीजावाद, जात-पात तथा धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों को करारा जवाब देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

aam aadami party gave support to jjp candidate digvijay chautala in jind bypoll
आप - फोटो : SELF

 इस उपचुनाव में आप ने जजपा को समर्थन दिया है, भविष्य के चुनाव का फैसला आगे लिया जाएगा। वहीं, जजपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि अब दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मिलकर दिग्विजय की जीत की राह आसान करेंगे। बता दें कि आप ने हरियाणा में कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से साल 2014 में आप की तरफ से जयसिंह ठेकेदार ने चुनाव लड़ा था। 

उन्होंने जींद विधानसभा क्षेत्र से 7300 वोट प्राप्त किए थे। फिलहाल जयसिंह ठेकेदार भाजपा में हैं। गौरतलब है कि जींद उपचुनाव के लिए कांग्रेस से रणदीप सुरजेवाला, इनेलो से उमेद सिंह रेढ़ू, भाजपा से कृष्ण मिड्ढा और जेजेपी से दिग्विजय सिंह चौटाला मैदान में हैं।

सत्ता के लिए दुष्यंत और दिग्विजय ने अपने दादा की पीठ में छुआ घोंपा है। जो लोग अपने सगे दादा के नहीं हुए वे जींद की जनता के क्या होंगे। चुनाव जीतने के लिए दुष्यंत और दिग्विजय आप के साथ मिलकर साजिश रच रहे हैं। दोनों ने दिल्ली सरकार के साथ मिलकर अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला की फरलो को रद्द करा दिया है। - अशोक अरोड़ा, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष

जींद के मतदाता देंगे गद्दारों को जवाब : चौटाला

aam aadami party gave support to jjp candidate digvijay chautala in jind bypoll
ओमप्रकाश चौटाला - फोटो : File Photo

इनेलो द्वारा आप और जजपा पर ओमप्रकाश चौटाला की फरलो रद्द करवाने के आरोप के बाद सोशल मीडिया पर ओमप्रकाश चौटाला का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब चौटाला को अस्पताल से जेल ले जाया जा रहा है। इसमें जब पत्रकार ओमप्रकाश चौटाला से बात करते हैं तो वे कहते हैं कि इसका जवाब जींद के मतदाता उमेद सिंह रेढू को भारी मतों से विजयी बनाकर देंगे। 

गद्दारों के मुंह पर तमाचा मारेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जींद का प्रचार नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए साजिश की गई है। इसी साजिश के तहत उनकी फरलो रद्द की गई है। उन्होंने दुष्यंत और दिग्विजय पर कहा कि वे गद्दारों व देशद्रोहियों का कभी समर्थन नहीं करते। उनकी पार्टी इनेलो है और उनके उम्मीदवार उमेद रेढू हैं। साथ ही चौटाला ने कहा कि वे स्वस्थ नहीं हैं, इसके बावजूद उन्हें जबरन अस्पताल से निकाला जा रहा है। 

इनेलो की हताशा व चुनावी हार को दिखा रहे हैं आरोप : दुष्यंत
इनेलो द्वारा जेजेपी और आप पर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की फरलो रद्द करवाने के आरोपों पर जेजेपी नेता सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो का बेबुनियाद आरोप उनकी हताशा और जींद उपचुनाव में तय हो चुकी हार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि वे इतने ताकतवर होते तो अजय सिंह चौटाला को दोबारा छुट्टी पर ले आते। किसी की फरलो वे कैसे रुकवा सकते हैं। यह तो पूरी तरह दिल्ली पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed