फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth of Hoshiarpur become UK's best bus driver

पिता की थी पढ़ाने की ख्वाहिश, लेकिन बेटा जाना चाहता था विदेश, यूके में मिला बेस्ट ड्राइवर का खिताब

Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
A youth of Hoshiarpur become UK's best bus driver
जतिंदर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कहते है पंजाबी जहां जाते हैं, वहीं अपनी बादशाहत कायम कर लेते है। पंजाबी किसी भी फील्ड में जाएं, अपना और अपने देश का नाम रोशन करते है। ऐसा ही कारनामा होशियारपुर के कस्बा नंदा चौर के युवक ने किया है। यूके गवर्नमेंट ने उसे बेस्ट चालक का खिताब दिया है। नंदा चौर के जतिंदर कुमार को यूके गवर्नमेंट ने नेशनल बेस्ट बस चालक 2019 के खिताब से नवाजा। इस खिताब के मिलने के बाद युवक के पैतृक गांव में खुशी का माहौल है। जतिंदर के परिजनों को गांव के लोग बधाई देने आ रहे हैं।

विज्ञापन


जतिंदर के पिता मंगत राम ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर है। उनके बेटे ने प्राथमिक शिक्षा नंदा चौर से की और प्लस टू करने के बाद बेटे ने विदेश जाने की इच्छा प्रकट की थी। इसके बाद उन्होंने बेटे को और पढ़ने के लिए कहा लेकिन बेटे का मन विदेश जाने का था। फिर बेटा दक्षिण कोरिया चला गया, जहां वो चार साल रहा और फिर गांव आ गया। 
विज्ञापन


इसके बाद बेटे ने दोबारा यूके के लिए अप्लाई किया तो बेटे को यूके का वीजा मिल गया। उन्होंने बताया कि जतिंदर 2006 में विदेश गया था। उन्होंने बताया कि यूके में जाकर जतिंदर ने लाइसेंस बनवाया और बस चलाने लगा। पहले दो बार जिस कंपनी के लिए बस चलाता था, उसी कंपनी की तरफ से बेस्ट चालक का दो बार खिताब मिल चुका है। फिर बेटा यूके में डबल डेकर बस चलाने लग गया। अब उसे बेस्ट चालक के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने बताया कि जतिंदर ने 2005 में हिमाचल प्रदेश की मीनाक्षी से शादी की थी। वह भी उसके साथ यूके में सेटल है और बैंक में जॉब करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed