फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth commits suicide 10 days before his marriage in Bathinda

Bathinda News: 10 दिन बाद थी शादी, युवक ने जहर खाकर जान दे दी, वजह जान घरवाले भी हैरान

Thu, 14 Sep 2023 07:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Sep 2023 07:02 PM IST
सार

थाना बालियांवाली पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर बरनाला के तपा मंडी निवासी दो युवतियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
A Youth commits suicide 10 days before his marriage in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। मगर इस बीच युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल, युवक ने अपनी शादी से ठीक 10 दिन पहले जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मामला पंजाब के बठिंडा जिले के गांव मंडी कलां का है। बताया जा रहा है कि युवक की महिला दोस्त उस पर शादी न करने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

विज्ञापन


थाना बालियांवाली पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर बरनाला के तपा मंडी निवासी दो युवतियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


थाना बालियांवाली पुलिस को प्रगट सिंह ने शिकायत दी है कि उसके बेटे इकबाल सिंह की आरोपी युवती जश्नदीप कौर निवासी तपा मंडी जिला बरनाला के साथ दोस्ती थी। कुछ दिन पहले उसके बेटे इकबाल सिंह की शादी किसी और युवती के साथ तय हुई थी और 24 सितंबर को बेटे की शादी थी लेकिन युवती जश्नदीप कौर और उसकी दोस्त गुने कौर बेटे पर शादी न करने का दबाव बना रही थी। इसके चलते 13 सितंबर को बेटे इकबाल सिंह ने जहर निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed