फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth beaten up after make hostage in Punjab

प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया, घरवालों ने चार दिन बंधक बना पीटा, अस्पताल में भर्ती

Sat, 22 Feb 2020 06:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Feb 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
A youth beaten up after make hostage in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने बंधक बनाकर चार दिन तक पीटा। प्रेमी के परिजनों ने मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की मदद से उसे छुड़ाया। घायल प्रेमी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना सिटी पुलिस का कहना है पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में दाखिल प्रेमी जीवन सिंह के पिता, चाचा और भाई ने बताया युवक ईंट भट्टा पर मजदूरी करता है। जीवन के गांव के ही एक युवती से प्रेम संबंध थे। बीती 18 फरवरी की रात 11:00 बजे प्रेमिका ने जीवक को फोन करके अपने घर पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर जीवन को लड़की के घरवालों ने पकड़कर बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


इससे पहले भी जीवन काम के कारण कई-कई दिन घर नहीं आता था। इस पर उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट भी नहीं लिखवाई। इसी बीच 21 फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि जीवन सिंह को गांव में बंधक बनाया गया है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे मुक्त करवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में दाखिल जीवन सिंह ने बताया कि उससे लड़की के पिता, भाई व दामाद ने बेरहमी से मारपीट की है। 18 की रात से उसे एक कमरे में रस्सी से बांधकर रखा गया था। थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से पीड़ित के बयान दर्ज करके मामले में गहराई से जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed