फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man who went to meet a girl in the park was attacked with a knife.

Chandigarh News: युवती से पार्क में मिलने गए युवक पर चाकू से हमला

Sun, 28 Apr 2024 04:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to meet a girl in the park was attacked with a knife.
चंडीगढ़। सेक्टर-33 स्थित पार्क में युवती को मिलने गए युवक पर अन्य युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इन दोनों की दोस्ती से नाराज हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। युवक के गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया गया जहां वह उपचाराधीन है। सूचना पाते ही पुलिस भी अस्पताल में पहुंची और घायल युवक के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में शिकायतकर्ता युवक विकास ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे सेक्टर-33 के पार्क में अपनी दोस्त से मिलने के लिए गया था। उनका ही एक जानकार अनिल नाम का युवक उनकी दोस्ती से नाराज है और वह इसके चलते उनके साथ रंजिश रखे हुए है। अनिल को जब पता लगा कि वह लड़की के साथ पार्क में तो वह भी यहां पहुंच गया। पहले तो उसने दोनों के साथ झगड़ा किया और बाद में एकाएक पेंट से चाकू निकालकर उस पर कातिलाना हमला कर दिया। इस चाकू के हमले से विकास के कंधे, पेट और पीठ पर चाकू से गहरे घाव बन गए जिससे वह लहूलुहान हो गया। हालांकि अन्य लोगों को इकट्ठे होते देख हमलावर युवक वहां से रफूचक्कर हो गया और घायल विकास को अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed