फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man going to see Ravana Dahan was beaten to death in the middle of the road

Chandigarh News: रावण दहन देखने जा रहे युवक की बीच सड़क पीट-पीटकर कर हत्या

Sun, 13 Oct 2024 03:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
A young man going to see Ravana Dahan was beaten to death in the middle of the road
पंचकूला। अमरटैक्स चौक के पास शनिवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो पीछे आ रहा एक ई-रिक्शा भी ट्रक से भिड़ गया। हादसे में ई-रिक्शा में बैठी महिला घायल हो गई। सूचना पर आगे चल रहा घायल महिला का भतीजा पहुंचा तो घायल बाइक सवार और उसके साथियों ने उसे ट्रक चालक समझकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायल युवक को रिश्तेदार आनन-फानन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुष्पिंदर (25) सेक्टर-20 अशियाना निवासी के रूप में हुई है। उधर, वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए। सड़क पर हत्या की सूचना पाकर सेक्टर-20 थाना एसएचओ और अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। वारदात सेक्टर-15 से कुछ दूरी पर हुई, जहां रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। पुष्पिंदर भी परिवार के सदस्यों के साथ रावण दहन देखने जा रहा था। हत्या की इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सेक्टर-15 में रावण दहन के चलते भारी संख्या में लोग माैजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी लेकिन कुछ ही दूरी पर गुस्साए बाइक सवारों ने पुष्पिंदर की पीट-पीटकर हत्या कर दी और आसानी से भाग निकले और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन


ऐसे हुई वारदात : पुष्पिंदर की बुआ नन्ही ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब छह बजे अपने देवर के ई-रिक्शा में परिवार समेत रावण दहन देखने सेक्टर-15 जा रही थी। अमरटैक्स चौक पार किया तो आगे चल रहे ट्रक की एक बाइक के साथ टक्कर हो गई। ट्रक ड्राइवर ने टक्कर लगते ही ब्रेक लगा दिया। ऐसे में पीछे चल रहा उनका ई-रिक्शा ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में उसको चोट लग गई और ई-रिक्शा के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नन्ही ने बताया कि जब वह नीचे उतरी तो देखा कि कुछ लोग ट्रक ड्राइवर को पीट रहे हैं। उसी बीच पुष्पिंदर भी सेक्टर-15 की तरफ से अपनी ई-रिक्शा में आ रहा था। हादसा देखकर वह डिवाइडिंग पर लगी लोहे की ग्रिल पार कर मौके पर पहुंच गया। इसी बीच ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। नन्ही ने बताया कि इसके बाद बाइक सवार युवक उसके भतीजे को ट्रक ड्राइवर समझकर पीटने लगे। उन्होंने उसे इतना मारा कि वह लहूलुहान हो गया। उसने शोर मचाया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश, लेकिन आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed