{"_id":"5fdf1dde8ebc3e3fc3152e8b","slug":"a-young-farmer-committed-suicide-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली आंदोलन से लौटकर घर पहुंचे पंजाब के किसान ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली आंदोलन से लौटकर घर पहुंचे पंजाब के किसान ने दी जान
Sun, 20 Dec 2020 03:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Dec 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
पंजाब के बठिंडा जिले के रामपुरा फूल क्षेत्र के गांव दयालपुरा मिर्ज़ा में रविवार सुबह एक किसान ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान गुर लाभ सिंह (22) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गुर लाभ सिंह कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के धरने में गया था। वह शनिवार देर रात को घर लौटा था।
विज्ञापन
रविवार सुबह किसान गुर लाभ सिंह अपने घर से टहलने बाहर निकला तो उसने घर के समीप ही एक खेत में जहर निगल कर खुदकुशी कर ली। जैसे इस घटना के बारे में परिजनों और गांववालों को पता चला तो वो उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना भागता भाई के इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा किसान गुर लाभ सिंह शनिवार देर रात दिल्ली धरने से वापस आया था, जिसने रविवार सुबह ही जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी मामले कि जांच कर खुदकुशी के कारण का पता लगाने में जुटी है। मृतक के पिता बलवीर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन