{"_id":"5bc74986bdec22697f67f856","slug":"a-woman-dies-due-to-bullet-fire-by-son-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से पिता की राइफल से चली गोली, सामने खड़ी मां को कर दिया छलनी...पढ़े दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे से पिता की राइफल से चली गोली, सामने खड़ी मां को कर दिया छलनी...पढ़े दर्दनाक हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
बेटे के हाथ से पिता की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली ने एक मां की जिंदगी छीन ली। घटना के बाद परिवार में मातम है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। बेटा पिता की लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहा था और इसी वक्त गोली चल गई, जिससे रसोई से आ रही मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर जंडी निवासी बूटा सिंह सिधवाबेट के एक्सिस बैंक में सिक्योरिटी गार्ड है। बुधवार सुबह बूटा सिंह ड्यूटी पर चला गया। उसका 18 साल का बेटा विपनप्रीत सिंह अपने पिता की लाइसेंसी राइफल 12 बोर निकाल कर साफ करने लगा। राइफल साफ करने के बाद विपनप्रीत राइफल में कारतूस डालने लग गया। इसी दौरान उससे राइफल के दोनों ट्रिगल दबाए गए और दोनों गोलियां रसोई के बाहर आ रही उसकी मां चरणजीत कौर के पेट के पास जा लगी।
विज्ञापन
घायल चरणजीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी डीएसपी डी अमनदीप सिंह बराड़, डीएसपी प्रभजोत कौर, थना सदर के प्रमुख जगदीश कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। डीएसपी अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि इस मामले में विपनप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन