{"_id":"5d1e0b6f8ebc3e3ce8402add","slug":"a-vehicle-become-fireball-after-collide-with-nilgai-and-10-people-saved-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय से टकराने के बाद आग का गोला बना वाहन, 10 लोगों ने यूं बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नील गाय से टकराने के बाद आग का गोला बना वाहन, 10 लोगों ने यूं बचाई अपनी जान
Fri, 05 Jul 2019 12:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहतपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहतपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल मार्ग पर रामपुर साहनी के पास नीलगाय के टकराने से टेंपो ट्रैवलर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के पलटते ही आग लग गई। हादसे में गाड़ी में सवार 10 लोग बाल-बाल बच गए। नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा रामपुर सानी गांव के पास हुआ। घायलों में एक छोटा बच्चा भी था। गाड़ी के ड्राइवर सूरत सिंह और जगदीप ने बताया कि वह अमृतसर से श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहे थे।
विज्ञापन
जब 4:35 बजे उक्त स्थान पर पहुंचे तो सामने से नीलगाय का झुंड गुजरा। उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाई। इस दौरान गाड़ी एक नील गाय से टकरा गई। वह अपने परिवार सहित आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहे थे कि गाड़ी में आग लगी देखकर साथ लगते गांव के लोग उनकी तरफ भागे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड देर से आई क्योंकि जिस मार्ग से उसको आना था उस मार्ग पर नगर परिषद द्वारा बड़ी गाड़ियां ना जाने को लेकर बैरिकेड लगाए दिए गए हैं और उन्हें काफी घूमकर रामपुर साहनी आना पड़ा।
मौके पर उपस्थित संजू और बख्शी सिंह ने बताया गनीमत यह है की गाड़ी के सभी सवार बच गए पर उनका सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने इस स्थान पर जंगली जानवरों के निकलने के लिए अंडर ब्रिज बनाने की मांग की।