{"_id":"59dbbb8b4f1c1b76678b4e47","slug":"a-suspected-car-seen-in-cctv-footage-journalist-kj-singh-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजे सिंह हत्याकांड: सीसीटीवी में घर के पास दिखी गाड़ी, कैमरे में नहीं आया नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजे सिंह हत्याकांड: सीसीटीवी में घर के पास दिखी गाड़ी, कैमरे में नहीं आया नंबर
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर जर्नलिस्ट केजे सिंह और उनकी मां की हत्या के मामले में अब पुलिस की जांच उस महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी पर लग गई है। इसमें बैठकर आरोपियों ने केजे सिंह के घर की रेकी की थी। पुलिस को इस संबंध में एक फुटेज मिली है। इसमें तीन लोग बैठे हुए दिख रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के हाथ लगी फुटेज में एक पगड़ीधारी व्यक्ति अपने दो साथियों सहित केजे सिंह के घर के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं।
पुलिस मुताबिक फुटेज में साफ दिख रहा है सफेद रंग की स्कॉर्पियो केजे के घर पास आकर रुकी है। इसके बाद तीनों संदिग्ध कार से उतरकर विभिन्न डायरेक्शन में गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनकी तरफ से इस संबंध में पूरी रेकी गई थी। वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस एययूवी कार से आरोपियों ने इलाके की रेकी की है। फुटेज में उसमें उसका नंबर नहीं दिख रहा है। क्योंकि कैमरे व कार में काफी दूरी थी।
हालांकि, उन्हें विश्वास है कि जल्द ही उनके हाथ में वह रिकॉर्डिंग भी लग जाएगी। इसमें इस गाड़ी का नंबर दिख जाएगा। इसके अलावा पुलिस स्पेशल तकनीक से भी नंबर को पढ़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस की करीब 15 टीमें इस केस को सुलझाने के लिए विभिन्न एंगलों पर काम कर रही हैं। जब इस बारे में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में एसआईटी में शामिल सीनियर अधिकारियों से बातचीत करें।

आरोपियों ने घर के बाहर बनाया वीडियो
KJ Singh Murder
- फोटो : File Photo
पंजाब के हो सकते हैं कातिल
पुलिस इस केस को कांट्रेक्ट किलिंग मानकर चल रही है। वहीं, जो फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। वह इस बात की तरफ संकेत कर रही है। क्योंकि आरोपियों ने घर की रेकी की थी। इसके अलावा वीडियो में दिख रहे संदिग्ध भी पंजाब के ही रहने वाले लग रहे हैं।
आरोपियों ने घर के बाहर बनाया वीडियो
पुलिस के हाथ लगी फुटेज में संदिग्ध केजे सिंह के घर के पास अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाते नजर आए हैं। पुलिस ने इस वीडियो इलाके के कुछ लोगों को भी दिखाया है। लेकिन लोगों ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई है। वहीं, अब पुलिस उसके परिवार को यह वीडियो दिखाने की तैयारी कर रही है।
घर वालों ने नहीं उठाया था केजे का फोन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, केजे सिंह की हत्या वाले दिन शाम को करीब साढ़े सात बजे अपने भाई से फोन पर बात की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन और भांजे के नंबर पर भी कॉल की थी। लेकिन उन्होंने उनकी कॉल रिसीव नहीं की थी।