फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी को छोड़ विदेश भागने वालों की अब खैर नहीं, ऐसे करें शिकायत...वापस आने को होंगे मजबूर

Tue, 25 Dec 2018 09:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
a separate unit established in Amritsar Regional Passport Office
सांकेतिक तस्वीर

शादी के बाद पत्नी को छोड़कर विदेश जाने वाले युवकों की खैर नहीं है। ऐसे पति अब कानून के शिकंजे में होंगे। इसके लिए सरकार ने नई व्यवस्था की है। ऐसे दूल्हों को विदेश से डिपोर्ट करवाने के लिए रीजनल पासपोर्ट ऑफिस अमृतसर ने एक अलग यूनिट स्थापित  किया है।

a separate unit established in Amritsar Regional Passport Office
सांकेतिक तस्वीर

इस यूनिट में केवल ऐसे केस ही हल होंगे। पत्नियों को धोखा देकर विदेश में बसे पंजाबी युवकों का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाएगा और उसे लौटने पर मजबूर किया जाएगा। 

a separate unit established in Amritsar Regional Passport Office
सांकेतिक तस्वीर

अभी तक यह यूनिट इस प्रकार के दस केस हल कर चुका है। इन सभी के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं। पासपोर्ट अधिकारी मनीष कपूर ने बताया कि पूरे देश में इस प्रकार का यूनिट स्थापित करने का यह पहला प्रयास है। पंजाब में 40 हजार से अधिक केस ऐसे हैं, जहां विदेश में बसे लड़के पंजाब आकर सब्ज बाग दिखा कर विवाह रचाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
a separate unit established in Amritsar Regional Passport Office
सांकेतिक तस्वीर

कुछ दिन साथ रहने के बाद लड़की के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर विदेश भाग जाते हैं। कई केस में इन लड़कों ने ससुराल से भारी धनराशि भी ऐंठी होती है। लड़कों के विदेश भाग जाने के बाद उनका परिवार बहुओं को घर से निकाल देता है। 

विज्ञापन
a separate unit established in Amritsar Regional Passport Office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

उन्होंने बताया कि पासपोर्ट दफ्तर में ऐसे केसों से निपटने के लिए एक अलग सेल स्थापित किया गया है। इस सेल में अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब की पीड़ित बेटियां इस केंद्र से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। बेटियों की सहायता के लिए रुपिंदर कौर इस दफ्तर में बैठेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed