{"_id":"5e1565148ebc3e88110a5405","slug":"a-running-car-catches-fire-in-ambala-near-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार बनी आग का गोला, टोल प्लाजा स्टाफ ने सूझबूझ दिखाई और बचाई दो युवकों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार बनी आग का गोला, टोल प्लाजा स्टाफ ने सूझबूझ दिखाई और बचाई दो युवकों की जान
Wed, 08 Jan 2020 10:53 AM IST
खुशबू गोयल
उमेश, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
उमेश, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
चलती कार बनी आग का गोला
- फोटो : अमर उजाला
चलती कार से अचानक धुंआ उठने लगा और वो देखते ही देखते आग का गोला गई, लेकिन उसमें सवार दो युवकों की जान बाल-बाल बच गई। हादसा हरियाणा के अंबाला में टोल प्लाजा के पास हुआ। टोल प्लाजा कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों युवकों की जान बचा ली।
मिली जानकारी के अनुसार, पीबी23आर 4998 नंबर की एक डस्टर गाड़ी पंजाब से हरियाणा की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी शम्भू टोल प्लाजा के पास पहुंची, उसमें से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली। यह देखकर कार में सवार दोनों युवक घबरा गए।
वहीं सामने खड़े टोल प्लाजा स्टाफ के कर्मियों ने तुंरत हरकत में आते हुए फायर बिग्रेड कर्मियों को आवाज दी। इधर दोनों युवक कार से उतर कर भागे और उधर टोल प्लाजा पर मौजूद फायर बिग्रेड की गाड़ी आई। फिर फायर कर्मियों ने किसी तरह आग को नियंत्रित किया। दोनों युवकों को टोल कर्मियों ने संभाला।