फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A PU student has accused a professor of deleting his mobile data.

Chandigarh News: पीयू के छात्र ने प्रोफेसर पर मोबाइल डेटा डिलीट कराने का आरोप

Sat, 07 Feb 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A PU student has accused a professor of deleting his mobile data.
पीयू के छात्र ने प्रोफेसर पर मोबाइल डेटा डिलीट कराने का आरोप
विज्ञापन

एसएसपी से शिकायत, कार्रवाई और सुरक्षा की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के एक छात्र ने एक प्रोफेसर पर मोबाइल डेटा डिलीट कराने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र ने इस संबंध में एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपी है।

छात्र के अनुसार 5 फरवरी को कक्षा समाप्त होने के बाद जरूरी फोन कॉल आने पर प्रोफेसर ने उसे सबके सामने फटकार लगाई और मोबाइल फोन अनलॉक करने का दबाव बनाया। आरोप है कि प्रोफेसर ने छात्र से जबरन व्हाट्सएप डिलीट करवाया और विषय में डिटेन करने व आगे की कक्षाओं में न बैठने देने की धमकी दी। छात्र का कहना है कि दबाव में आकर उसने फोन का पासवर्ड बताया जिसके बाद मोबाइल से पिछले पांच वर्षों का एप्पल आईक्लाउड सहित निजी व महत्वपूर्ण डिजिटल डेटा डिलीट कर दिया गया। छात्र ने बताया कि डेटा का कोई बैकअप नहीं था जिससे उसे मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान हुआ। छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत करने की कोशिश की तो उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव डाला गया। छात्र ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed