{"_id":"687569a20640d51953061f26","slug":"a-private-member-bill-may-come-in-parliament-on-25th-to-make-the-tenure-of-the-mayor-5-years-and-for-direct-election-chandigarh-news-c-16-pkl1043-763265-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: मेयर का कार्यकाल पांच साल करने के लिए संसद में आएगा प्राइवेट मेंबर बिल, 25 को पेश करेंगे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: मेयर का कार्यकाल पांच साल करने के लिए संसद में आएगा प्राइवेट मेंबर बिल, 25 को पेश करेंगे सांसद
Tue, 15 Jul 2025 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:03 AM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि जब तक मेयर का 5 साल का कार्यकाल नहीं होगा और सीधा चुनाव नहीं होगा तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। उन्हें ताकत देना होगी ताकि वह काम कर सकें। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को मिलाकर मेयर इन काउंसिल का गठन अनिवार्य है ताकि निगम में सत्ता और जिम्मेदारी की स्पष्टता हो।
विज्ञापन
मनीष तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी 25 जुलाई को संसद में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने जा रहे हैं, जिसमें मेयर का कार्यकाल पांच साल करने और उनका चुनाव सीधे जनता से करवाने का प्रस्ताव शामिल है।
सांसद का कहना है कि जब तक मेयर को पर्याप्त अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक नगर निगम प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाएगा। वह मेयर इन काउंसिल के गठन की भी मांग करेंगे।
सांसद ने वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक साल का मेयर कार्यकाल बेहद छोटा होता है। इसमें से आधा समय तो नवनिर्वाचित मेयर को व्यवस्था को समझने में ही लग जाता है। इतने कम समय में मेयर को प्रभावी निर्णय लेना और लागू कराना मुश्किल हो जाता है इसलिए चंडीगढ़ के राजनीतिक ढांचे को मजबूत करने की जरूरत है। ये मजबूत होगा तो ब्यूरोक्रेसी की जवाबदेही तय हो पाएगी।