फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person set himself on fire in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर: प्रेमिका ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत, प्रेमी ने खुद को लगा ली आग, लोगों ने बचाई जान

Thu, 14 Sep 2023 07:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Sep 2023 07:19 PM IST
सार

गुरुवार दोपहर बाद व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर खुद को आग लगा ली। व्यक्ति की चीख पुकार सुनकर लोग एकत्र हुए और किसी तरह कपड़ों में लगी आग बुझाई। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A person set himself on fire in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में छावनी की गली नंबर छह में एक व्यक्ति (प्रेमी) ने खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने इसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत पुलिस को दी थी, इसीलिए उसने खुद को आग लगा ली। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर व्यक्ति को बचा लिया। व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं झुलसे ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी महिला 15 लाख मांगकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओम प्रकाश (54) डिपो होल्डर है। इसका किसी महिला संग प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसने महिला को रहने के लिए मकान दिया। किसी बात पर दोनों के बीच अनबन हो गई। महिला को घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत पुलिस को दे दी। इस बात से व्यक्ति काफी परेशान था। 
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर बाद उसने कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर खुद को आग लगा ली। व्यक्ति की चीख पुकार सुनकर लोग एकत्र हुए और किसी तरह व्यक्ति के कपड़ों में लगी आग बुझाई। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed