फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Person died in Firozpur from heart attack

बेटी के दो बच्चों का स्कूल से चार बार अपहरण का प्रयास, गम में नाना की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 19 Dec 2019 08:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Dec 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
A Person died in Firozpur from heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

थाना सिटी जीरा के अंतर्गत गांव नवा जीरा में आरोपियों की ओर से बेटी के दो बच्चों का स्कूल से चार बार अपहरण का प्रयास किया गया। इसी गम में दिल का दौरा पड़ने से बच्चों के नाना की मौत हो गई। थाना सिटी जीरा पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता के बयान पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


सरवन कौर पत्नी हरचरण सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बारह साल पहले उसकी बेटी मनदीप कौर की शादी अर्शदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी संतू वाला के साथ हुई थी। मनदीप कौर के दो बच्चे हैं। ससुराल पक्ष उसकी बेटी को बहुत तंग करता था। दहेज में दी कार भी बेटी के ससुर ने अपने नाम कर ली थी। 
विज्ञापन


तीन साल पहले मनदीप कौर को दो बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया था। पिछले तीन साल से मनदीप कौर अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। ससुराल पक्ष के लोग उन्हें धमकी देते थे कि उसकी बेटी के दोनों बच्चे उठाकर ले जाएंगे और कई बार स्कूल से बाहर वैन से बच्चों का अपहरण करने का प्रयास भी किया। इसी वजह से उसका पति हरचरण सिंह परेशान रहने लगा और दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मनदीप कौर का कहना है कि उसके ससुर अमरजीत सिंह ने चार बार स्कूल वैन रोककर उसके बेटे व बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया। बेटा पांचवीं और बेटी चौथी कक्षा में पढ़ती है। मनदीप कौर ने बताया कि ससुराल पक्ष की इन्हीं हरकतों के चलते बच्चों का स्कूल भी बदला। लेकिन फिर उसके ससुराल वाले बच्चों को उठाने की धमकी देते रहे। 

मनदीप कौर ने बताया कि मायके वालों ने शादी में उसे कार दी थी, कार भी ससुर अमरजीत ने अपने नाम करवा ली। उसका एक भाई है, जिसकी सड़क दुर्घटना में यादाश्त चली गई है। ऊपर से उसका ससुराल पक्ष उन्हें तंग कर रहा था, इसी गम में उसके पिता हरचरण सिंह की मौत हो गई।

उधर, मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई गुरमीत सिंह के मुताबिक पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी अर्शदीप सिंह, अमरजीत सिंह, अमरीक सिंह, महताब सिंह, अमनदीप सिंह व महिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed