फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a people deid in firing in Diwali night at deenanagar of punjab

पंजाबः दिवाली की रात चली अंधाधुंध गोलियां, एक युवक की गई जान, दो अन्य घायल

Thu, 08 Nov 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Thu, 08 Nov 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
a people deid in firing in Diwali night at deenanagar of punjab
सांकेतिक तस्वीर

दिवाली की रात पटाखों के बीच अंधाधुंध गोलियों की आवाज ने लोगों में दहशत भर दी। गोली लगने से एक युवकी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घयाल हो गए। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है। वारदात पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर कस्बे की है। वारदात रात करीब पौने आठ बजे हुई। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


 मृतक की पहचान मुखविंदर सिंह (28) निवासी गांव मुगराला के रुप में हुई। घायलों की पहचान सूरज और राहुल कुमार के रुप में हुई। डीएसपी दीनानगर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा मुगराला के नंबरदार प्यारा सिंह के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में दविंदर सैनी, काका निवासी दीनानगर, अंकुश, बंटी, सागर निवासी मुगराला और पंकज निवासी गांव जानीचक्क शामिल हैं।

विज्ञापन

a people deid in firing in Diwali night at deenanagar of punjab
सांकेतिक तस्वीर

डीएसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले सभी के बीच लड़ाई हुई थी। इसमें मृतक के भाई जतिंदर सिंह के बयान पर तारागढ़ थाने में भी मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि इसी रंजिश के चलते दिवाली की रात दोनों गुट आपस में भिड़े, जिसमें मुखविंदर सिंह की छाती और पेट में गोलियां लगी। घायलों को भी छाती और टांगों में गोलियां लगी। घायलों को पहले एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां मुखविंदर को मृत घोषित किया गया।

आरोपी और घायलों की किसी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में उन्होंने बताया कि फिलहाल जांच की जा रही है। जांच अधिकारी एसएचओ बलदेव राज शर्मा ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने रात को ही छापेमारी शुरू कर दी थी और जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed