{"_id":"5d1a151d8ebc3e3c77340ba6","slug":"a-painful-accident-at-a-park-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मां-बाप को सावधान करने वाली खबर, गो-कार्ट में बच्ची के फंसे बाल, मांस समेत उखड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मां-बाप को सावधान करने वाली खबर, गो-कार्ट में बच्ची के फंसे बाल, मांस समेत उखड़े
Tue, 02 Jul 2019 01:56 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर कैंट क्षेत्र में बच्चों के मनोरंजन के लिए बने जॉय लैंड पार्क में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां गो-कार्ट चलाते समय 8 साल की बच्ची अनहदप्रीत कौर के बाल टायर में फंस गए। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। बच्ची के बाल स्किन समेत उखड़ गए थे। इस मामले में सीईओ ज्योति कुमार ने कहा कि कैंट बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच के बाद जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी। इस संबंध में टैक्स विभाग के अधीक्षक राजिंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि विभाग की ओर से ठेकेदार को पत्र जारी किया गया है। इसमें उसको सारे मामले की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर देने को कहा गया है।
विज्ञापन
ठेकेदार प्रदीप कुमार का कहना है कि जब हादसा हुआ तब वह वहां पर नहीं थे। उन्होंने घायल बच्ची को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन नहीं मिल सकी। कार चलाने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। उनको हेलमेट पहनने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।
विज्ञापन