{"_id":"5e7a3ca48ebc3e773921fe25","slug":"a-month-after-wedding-bride-committed-suicide-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: शादी के एक महीने बाद दुल्हन ने की खुदकुशी, आरोप- पति का पहले भी हो चुका था विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला: शादी के एक महीने बाद दुल्हन ने की खुदकुशी, आरोप- पति का पहले भी हो चुका था विवाह
Wed, 25 Mar 2020 12:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर दर्शन कालोनी में एक नवविवाहिता ने पति से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नवविवाहिता की मां की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिंदर कौर निवासी गांव घड़ामा खुर्द ने बताया उसकी लड़की नवजीत कौर (19) की शादी 16 फरवरी 2020 को आरोपी मनिंदर कुमार निवासी अमर दर्शन कालोनी के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपी ने उसके चरित्र पर शक करना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर अकसर लड़की साथ मारपीट भी की जाती थी। इसी दौरान उन्हें यह भी पता लगा कि आरोपी मनिंदर कुमार की पहले भी शादी हुई थी और इस शादी से उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
22 मार्च को सुबह आरोपी की बहन ने उसे फोन करते बताया कि नवजीत कौर बीमार है। जब अगले दिन वह लड़की की ससुराल पहुंची, तो पता लगा कि उसकी मौत हो चुकी थी। लड़की की लाश राजिंदरा अस्पताल में पड़ी थी। महिंदर कौर आरोप लगाया कि पति से तंग आकर उसकी लड़क ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लड़की का बिसरा जांच के लिए भेजा है, जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि उसने जहरीली चीज खाई है।