{"_id":"5bbb7c33867a55281b2cc598","slug":"a-meeating-held-in-chandigarh-for-reduction-in-vat-on-petrol-and-diesel-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर असमंजस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर असमंजस बरकरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
- फोटो : SELF
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम में ढाई रुपये की कटौती किए जाने के बाद पंजाब सरकार अपनी ओर से वैट घटाने पर अब तक फैसला नहीं ले सकी है। सोमवार को दिल्ली में बुलाई गई बैठक को मंगलवार तक टाल दिया गया है। अब यह बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में बुलाई गई है।
विज्ञापन
दरअसल पंजाब सरकार को पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती करने से होने वाला करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान अखर रहा है। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल यह कहकर टैक्स कम करने से इनकार कर चुके हैं कि अगर राज्य सरकार भी तेल की कीमतों में ढाई रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दे तो राज्य को राजस्व प्राप्ति में भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। यह चालू वित्त वर्ष के लिए तय किए अनुमानों को भी हिला देगा।
विज्ञापन
उधर, राज्य सरकार पर वैट घटाने को लेकर राजनीतिक दबाव भी है क्योंकि भाजपा शासित 13 राज्यों ने केंद्र के सुझाव पर तुरंत अमल करते हुए अपने हिस्से के पेट्रोल-डीजल के दाम ढाई रुपये घटा दिए हैं। पंजाब सरकार अगर कोई पहल नहीं करती तो वह सीधे तौर पर विपक्षी दलों के निशाने पर आ जाएगी। इसका असर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है।
विज्ञापन