{"_id":"6aef877d30f114899a086414","slug":"a-married-man-was-surrounded-and-beaten-while-going-to-have-dinner-with-his-girlfriend-on-diwali-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1170160-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रेमिका संग दिवाली पर खाना खाने जा रहे शादीशुदा युवक को घेरकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रेमिका संग दिवाली पर खाना खाने जा रहे शादीशुदा युवक को घेरकर पीटा
विज्ञापन
प्रेमिका संग दिवाली पर खाना खाने जा रहे शादीशुदा युवक को घेरकर पीटा
सेक्टर-20/30 लाइट पॉइंट पर तीन युवकों ने रोका रास्ता, घायल को राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल; प्रेमिका चिल्लाती रही बचाओ-बचाओ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। दिवाली की रात प्रेमिका के साथ ढाबे में खाना खाने जा रहे शादीशुदा युवक को सेक्टर-20/30 लाइट पॉइंट पर तीन युवकों ने घेरकर पीट दिया। शनिवार रात करीब 10 बजे हुए हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। साथ मौजूद प्रेमिका हमलावरों के सामने बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही। राहगीरों ने बीच-बचाव कर घायल युवक को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, युवक शादीशुदा है और सेक्टर-19 में प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दिवाली पर दोनों सेक्टर-28 स्थित पाल ढाबा में खाना खाने निकले थे। वे करीब डेढ़ किलोमीटर ही पहुंचे थे कि सेक्टर-20/30 लाइट पॉइंट पर युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और युवक पर हमला कर दिया।
पत्नी पति की हरकतों से थी परेशान
जानकारी के मुताबिक, युवक की पत्नी उसकी हरकतों से परेशान थी। हालांकि, पत्नी की नाराजगी का हमले से कोई संबंध है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। हमलावरों की पहचान और वारदात की वजह भी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल के बयान लेने के लिए पुलिस सेक्टर-32 अस्पताल पहुंची। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सकेगी। -सरिता रॉय, एसएचओ, थाना सेक्टर-19
विज्ञापन
सेक्टर-20/30 लाइट पॉइंट पर तीन युवकों ने रोका रास्ता, घायल को राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल