फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man murder his wife and son in Fatehabad

फतेहाबादः युवक ने की पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या, ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की कोशिश

Mon, 30 Jul 2018 09:22 AM IST
अमित रूखाया, अमर उजाला,फतेहाबाद (हरियाणा)
अमित रूखाया, अमर उजाला,फतेहाबाद (हरियाणा) Updated Mon, 30 Jul 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
  a man murder his wife and son in Fatehabad
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
अवैध संबधों के शक में एक युवक ने अपने चार साल के मासूम बच्चे और पत्नी को निर्मम हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है। पूरा वाकया दिल दहला देने वाला है। मामला हरियाणा के फतेहाबाद के गांव हरिपुरा का है। युवक अपनी पत्नी की हथौड़ा मारकर व सोए हुए चार साल के बच्चे की इलेक्ट्रिक कटर से निर्मम हत्या कर दी। हत्याकांड की वजह पति द्वारा पत्नी पर अवैध संबंधों का शक व घरेलु कलह को बताया जा रहा है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद भी ट्रेन के नीचे आकर जान देने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने इससे पहले ही उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी उमेद सिंह, सदर एसएचओ रूपेश चौधरी, फोरेसिंक एक्सपर्ट डा. जोगिंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी पति का मेडिकल करवाकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है। 
विज्ञापन

बहस के बाद उठाया खौफनाक कदम

  a man murder his wife and son in Fatehabad
मौके पर जांच करते हुए पुलिस अधिकारी
डीएसपी उमेद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव हरिपुरा निवासी श्रवण (३०) पलंबर का काम करता था। तकरीबन साढ़े पांच साल पहले उसकी शादी राजगढ़ की रहने वाली रेखा (२६) से हुई थी। दोनों का एक चार साल का बेटा ध्रुव भी था। रविवार अलसुबह साढ़े तीन बजे के आस-पास उसकी पत्नी से किसी बात पर बहस हो गई। बताया गया है कि पलंबर श्रवण को अपनी पत्नी पर हिसार के किसी युवक के साथ अवैध संबंधों का शक हो गया था और उसे लगता था कि उसका बेटा ध्रुव भी उसकी संतान नहीं है। इस बात पर उसकी शनिवार रात को अपनी पत्नी से तीखी नोंकझोंक भी हुई थी।

इसके बाद पलंबर श्रवण ने रविवार अलसुबह ड्राइंग रूम में चारपाई बिछाकर सोई हुई पत्नी रेखा के सिर पर हथौड़ा दे मारा, लेकिन वो उससे मरी नहीं। डीएसपी उमेद सिंह के अनुसार प्रथम दृश्टया ये प्रतीत हो रहा है कि पत्नी रेखा अपनी जान बचाने के लिए एक अन्य कमरे में भागी लेकिन वहां पर उसके पति ने पत्थर और पाइप काटने वाले इलैक्ट्रिक कटर से उसका गला काट दिया। इसके बाद उसने बैडरूम में बिस्तर पर सोये हुए अपने चार साल के मासूम बच्चे धु्व्र के मुंह में एक सफेद रंग का कपड़ा ठूंस दिया और एक ही झटके में इलैक्ट्रिक कटर उसके गले पर चला दिया।

खुदकुशी का किया प्रयास

  a man murder his wife and son in Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर
 बच्चे के शव की हालत देखकर लग रहा था कि उसे संभलने का भी मौका नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की आंखें अंत समय में आश्चर्य से खुली ही रह गई। आरोपी श्रवण पर वारदात के समय इतना खून सवार था कि उसने तब तक बेटे की गर्दन पर इलैक्ट्रिक कटर चलाए रखा जब तक उसकी गर्दन धड़ से अलग नहीं हो गई। 

 हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति श्रवण अपनी बाइक उठाकर खुद मेहूवाला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा। वहीं से उसने अपने भाई बबरीक को सारे मामले की जानकारी देकर खुद के आत्महत्या करने के लिए निकलने की बात कही। इस पर बबरीक ने समझदारी दिखाते हुए उसे बातों में लगाया और ग्रामीणों के साथ ही मेहूवाला के पास ट्रैक पर पहुंच गए। इससे पहले श्रवण रेल के नीचे आकर अपनी जान देता, उससे पहले ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक मां-बेटे के शव को पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed